Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • रूसी विदेश मंत्री 5-6 अप्रैल को भारत दौरे पर आएंगे, पाकिस्तान का भी करेंगे टूर
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • विदेश

रूसी विदेश मंत्री 5-6 अप्रैल को भारत दौरे पर आएंगे, पाकिस्तान का भी करेंगे टूर

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (10)

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव आगामी 5-6 अप्रैल को भारत का दौरा करेंगे. रूसी विदेश मंत्रालय ने अधिकारिक तौर पर गुरूवार को इस बात की जानकारी दी. सर्गेई लावरोव भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर से मुलाकात करेंगे. इस दौरान द्विपक्षीय क्षेत्रीय मामलों पर विचार किया जाएगा और आगामी शिखर वार्ता के एजेंडे पर भी चर्चा की जाएगी. भारत के दौरे के बाद रूसी विदेश मंत्री 6-7 पाकिस्तान की भी यात्रा करेंगे.

आगामी शिखरवार्ता के एजेंडे पर होगी चर्चा

सर्गेई लावरोव भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात कर द्विपक्षीय क्षेत्रीय मामलों पर विचार करेंगे. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच भविष्य में होने वाली शिखरवार्ता के पहले रूसी विदेश मंत्री का ये दौरा काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है. कोरोना महामारी के कारण पिछले साल ये शिखरवार्ता नहीं हो सकी थी.

पाकिस्तान से बढ़ रही है रूस की दोस्ती

अपने पाकिस्तान यात्रा के दौरान रूसी विदेश मंत्री इस्लामाबाद में पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी से मुलाकात करेंगे. रूस के विदेश मंत्रालय द्वारा किए गए आधिकारिक ट्वीट के मुताबिक दोनों विदेश मंत्री आर्थिक सहयोग, आतंकवाद विरोध सहित कई द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा करेंगे. रूस, पाकिस्तान के साथ अपने संबंधों को मजबूत कर रहा है. यहां तक की सैन्य क्षेत्र में  भी रूस और पाकिस्तान के बीच सहयोग बढ़ रहा है. हालांकि रूस ने कई बार ये आश्वासन दिया है कि इससे भारत की सुरक्षा को कोई खतरा नहीं है.

हाल ही में रूसी विदेश मंत्री ने चीन का भी दौरा किया है. इस दौरान उन्होंने चीन के विदेश मंत्री से मुलाकात की थी. चीन और रूस की नजदीकी अमेरिका को नहीं सुहा रही है.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: योगी सरकार ने सरकारी नौकरियों में 10 फ़ीसदी आरक्षण देने का रास्ता किया साफ
Next: जाने कब से होंगी उत्तर प्रदेश की हाई स्कूल, इंटरमीडिएट की परीक्षाएं

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 1 hour ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 2 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 2 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.