Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • बिग बॉस फेम एक्ट्रेस मोनालिसा आई कोरोना की चपेट में
  • देश
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य

बिग बॉस फेम एक्ट्रेस मोनालिसा आई कोरोना की चपेट में

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 0 comments
Monalisa_3

कोरोना वायरस के बढ़ता प्रकोप एक बार फिर से लोगों के लिए मुसीबत बन गया है. बिग बॉस फेम एक्ट्रेस मोनालिसा उर्फ अंतरा बिस्वास भी कोविड पॉजिटिव पाई गई हैं.

रीजनल फिल्मों और टीवी की दुनिया की मशहूर अदाकारा मोनालिसा के पति विक्रांत सिंह राजपूत ने इस बात की पुष्टि की है. ये खबर सामने आने के बाद उनके फैंस उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं.

टीवी सीरियल ‘नमक इश्क का’ में निगेटिव रोल में नजर आने वालीं मोनालिसा के पति विक्रांत सिंह राजपूत ने उनकी सेहत के बारे में जानकारी दी. इंडिया टुडे को उन्होंने बताया कि विक्रांत ने बताया

कि मैं यूपी में हूं और मोनालीसा अभी मुंबई में अकेली ही हैं और अकेले खुद का ख्याल रख रहीं हैं. उन्होंने बताया कि वह होम क्वारंटाइन हैं, लेकिन एसिम्पटोमैटिक हैं. उन्होंने बताया कि वह डॉक्टर्स की निगरानी में हैं और अपना इलाज करा रही हैं.

विक्रांत ने कहा कि एक्ट्रेस की तबीयत ठीक है. कोरोना होने के बाद अक्सर लोग हायपर हो जाते हैं, लेकिन कोरोना के भी कई रूप हैं किसी को ज्यादा प्रॉब्लम होती है किसी को कम, मोनालीसा अभी ठीक है.

खबरों के मुताबिक, मोनालिसा के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद फिलहाल ‘नमक इश्क का’ के निर्माताओं ने शूटिंग रोकने का फैसला किया है. अब पहले पूरी टीम को कोरोना टेस्ट करवाया जाएगा. उसके बाद ही सीरियल की शूटिंग एक बार फिर से शूरू होगी. शो में हाल ही में होली का फ्लेवर दिखाया गया था.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: UMANG ऐप के जरिये घर बैठे चेक कर सकते हैं PF Claim Status, जानिए पूरा प्रोसेस
Next: आज यानी शुक्रवार को सोना 10 रुपये प्रति 10 ग्राम हुआ महंगा जाने चाँदी के हाल ?

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 5 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 5 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 5 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.