Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • असम के स्वास्थ्य मंत्री ने दिया अजीबोगरीब बयान, कहा- लोगों को कोरोना से बचने के लिए मास्क लगाने की जरूरत नहीं
  • देश
  • राजनीति
  • राज्य

असम के स्वास्थ्य मंत्री ने दिया अजीबोगरीब बयान, कहा- लोगों को कोरोना से बचने के लिए मास्क लगाने की जरूरत नहीं

Sarvoday Times 6 years ago (Last updated: 6 years ago) 1 minute read 0 comments
download

गुवाहाटी: असम के तीसरे चरण के मतदान के लिए प्रचार का आज अंतिम दिन है। अंतिम चरण के लिए 40 विधानसभा सीटों पर वोटिंग होनी है। इससे पहले असम के स्वास्थ्य मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता हिमंत बिस्वा सरमा ने एक अजीबोगरीब बयान दे दिया है। उन्होंने कहा है कि असम के लोगों को कोरोना वायरस से बचने के लिए अब मास्क लगाने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि सूबे में यह वायरस अब नहीं हैं। बता दें कि सरमा का यह बयान ऐसे वक़्त में आया है जब पूरे देश में कोरोना के केस लगातार बढ़ रहे हैं।

दरअसल, एक साक्षात्कार के दौरान हिमंत बिस्व सरमा ने कहा कि लोग मास्क पहन कर डर को और बढ़ा रहे हैं, जबकि असम में मास्क पहनने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि सूबे में जब मास्क पहनने की आवश्यकता होगी तो वह बता देंगे। उन्होंने आगे कहा कि, ‘हमें अर्थव्यवस्था को भी रिवाइव करना है। मास्क पहनेंगे तो ब्यूटी पार्लर कैसे चलेंगे? ब्यूटी पार्लर चलना भी आवश्यक है। हम लोगों को बोल के रखे हुए हैं कि यह अंतरिम राहत है। जिस दिन मुझको लगेगा कोरोना है, उस दिन सबको मास्क पहनना पड़ेगा।’

बता दें कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, रविवार को कोरोना के 93,249 नए केस दर्ज किए गए। इसके साथ ही देश में संक्रमण के केस बढ़कर 1.24 करोड़ हो गए हैं। एक दिन में इस महामारी से 513 लोगों के जान गंवाने से मृतकों की तादाद बढ़कर 1,64,623  हो गई है।

Post navigation

Previous: IPL 2021 को तेज गेंदबाज उमेश यादव ने बताया महत्वपूर्ण, जानिए…..
Next: बाइडन ने ट्रंप के अफगान शांति वार्ता की नीति में किया बदलाव, छह देशों को किया गया शामिल

Related Stories

aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 1 month ago 0
jk-police-vacancy-225
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

खाकी पहनने का सपना हुआ पूरा, काबिलियत से मिली नौकरी

Sarvoday Times 1 month ago 0
CM-Yogi-21
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे, अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री योगी का जताया आभार

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.