Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • हाथरस मामला: पत्रकार सिद्दीक़ी कप्पन समेत आठ के खिलाफ चार्जशीट दाखिल, साजिश का आरोप
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार

हाथरस मामला: पत्रकार सिद्दीक़ी कप्पन समेत आठ के खिलाफ चार्जशीट दाखिल, साजिश का आरोप

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
mcms

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के हाथरस में दलित लड़की के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म और हत्या के मामले में दंगों की साजिश रचने के इल्जाम में यूपी पुलिस ने केरल के पत्रकार सिद्दीकी कप्पन पर UAPA के तहत आरोपपत्र दायर किया है।  हाथरस मामले में यूपी एसटीएफ की एक टीम दंगों की साजिश की जाँच कर रही थी। जिसको लेकर अब टीम ने मथुरा अदालत में UAPA के तहत एक चार्टशीट दाखिल की है।

PFI और उस से सम्बंधित संगठन के 8 आरोपितों के खिलाफ फाइल की गई चार्जशीट में सिद्दीकी कप्पन, अतीकुर्रहमान, मसूद अहमद, रउफ शरीफ, अंसद बदरूद्दीन, फिरोज, दानिश का नाम शामिल है। मामले की अगली सुनवाई 1 मई 2021 को मुक़र्रर की गई है। कुल 5000 पेज की चार्जशीट में यूपी STF ने हाथरस में दंगों की साजिश रचे जाने का खुलासा किया है। चार्जशीट के अनुसार, मथुरा से गिरफ्तार किया गया सिद्दीकी कप्पन, दंगों का थिंक टैंक और PFI के स्टूडेंट विंग का सदस्य रउफ शरीफ दंगों की साजिश और फंडिंग में शामिल था।

यूपी पुलिस की तरफ से दाखिल की गई चार्जशीट में कहा गया है कि गिरफ्तार किए गए सभी आरोपित हाथरस में दंगा भड़काना चाहते थे और उसके लिए साजिश रच रहे थे। चार्जशीट के मुताबिक, सिद्दीकी कप्पन ने ही दंगों की साजिश रची थी और PFI सदस्य रउफ शरीफ इन दंगों की फंडिंग के लिए कार्य कर रहा था। 5000 पन्नों की चार्जशीट में PFI के सदस्यों पर मस्कट और दोहा में आर्थिक संस्थानों से 80 लाख रुपए की धनराशि प्राप्त करने का इल्जाम लगाया गया है।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार हुए कोरोना संक्रमित, खुद को किया क्वारंटाइन, ट्वीट कर कही ये बातें
Next: छत्तीसगढ़ के बीजापुर मुठभेड़ में 15 जवान लापता, सुरक्षाबलों का जारी सर्च ऑपरेशन

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 9 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 9 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 9 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.