Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • इंजीनियरिंग उत्पादों के निर्यात में 70% से अधिक का जबर्दस्त उछाल हुआ दर्ज
  • देश
  • बिजनेस
  • मुख्य समाचार

इंजीनियरिंग उत्पादों के निर्यात में 70% से अधिक का जबर्दस्त उछाल हुआ दर्ज

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 0 comments
download (10)

कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर की चिंता के बीच अर्थव्यवस्था के मोर्चे पर एक और राहत की बात सामने आई है। मार्च में इंजीनियरिंग उत्पादों के निर्यात में 70.28 फीसद का जबर्दस्त उछाल दर्ज किया गया। इस दौरान भारत का कुल मर्चेंडाइज एक्सपोर्ट 34 अरब डॉलर पर पहुंच गया। यह सालभर पहले के 21.49 अरब डॉलर से 58.23 फीसद ज्यादा है, जो अब तक की एक महीने में सर्वाधिक उछाल है।

भारत समेत दुनिया की बड़ी अर्थव्यवस्थाएं मांग और आर्थिक गतिविधियों में बढ़ोतरी की दिशा में कदम उठा रही हैं। हालिया आंकड़ों को देखते हुए उम्मीद है कि वैश्विक अर्थव्यवस्था अनुमान से पहले कोरोना पूर्व की स्थिति में पहुंच जाएगी।

ईईपीसी इंडिया के चेयरमैन महेश देसाई ने कहा कि इंजीनियरिंग निर्यात में तेजी से सेक्टर की मजबूत तस्वीर दिख रही है। संक्रमण की दूसरी लहर और कारोबारी गतिविधियों में गिरावट की आशंका के बावजूद देश को मैन्यूफैक्चरिंग हब व निर्यात के मामले में प्रतिस्पर्धी बनाने की दिशा में सरकार की ओर से उठाए कदमों से बेहतर नतीजों की उम्मीद है।

मार्च में कुल निर्यात में बढ़ोतरी में इंजीनियरिंग उत्पादों के निर्यात की बड़ी भूमिका रही। भारत के कुल वस्तु निर्यात में इंजीनियरिंग उत्पादों की हिस्सेदारी करीब 25 फीसद है। यह विदेशी मुद्रा कमाने वाले कुछ सबसे बड़े सेक्टर में शुमार है। इस सेक्टर में करीब 40 लाख स्किल्ड एवं सेमी स्किल्ड लोग कार्यरत हैं।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: लखनऊ में कोरोना का कहर, सामने आए 940 नए संक्रमित, नौ मरीजों की हुई मौत
Next: अपर मुख्य सचिव सूचना डा0 नवनीत सहगल व उनकी पत्नी वन्दना सहगल ने कोरोना वैक्सीन लगवाई

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 3 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 3 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 3 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.