Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • चीन की कोविड वैक्सीन के साथ टीकाकरण का दूसरा चरण शुरू करेगा नेपाल
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • विदेश
  • स्वास्थ्य

चीन की कोविड वैक्सीन के साथ टीकाकरण का दूसरा चरण शुरू करेगा नेपाल

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download

नेपाल चीन की वीरो सेल कोरोना वैक्सीन से टीकाकरण का दूसरा चरण शुरू करने वाला है। इस वैक्सीन की सुरक्षा और मंजूरी को लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) गंभीर चिंता जता चुका है।

नेपाल के स्वास्थ्य एवं आबादी मंत्रालय ने रविवार को कहा कि बुधवार से टीकाकरण का दूसरा चरण शुरू किया जाएगा। इसमें फ्रंटलाइन वर्कर्स और चीन के साथ सीमा व्यापार से जुड़े लोगों को टीके लगाए जाएंगे।

स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता डॉ. जगेश्वर गौतम ने कहा कि पांच लाख से नौ लाख लक्षित लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। चीन से मिली वैक्सीन की आठ लाख डोज से लक्षित चार लाख लोगों का टीकाकरण किया जाएगा।

नेपाल ने 18 फरवरी को इस टीके के इस्तेमाल की मंजूरी दी थी। जबकि, श्रीलंका और वियतनाम चीनी वैक्सीन का इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं।

कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए चीन से लगती नेपाल की सीमा को बंद कर दिया है। इसकी वजह से चीन में व्यापार और मजदूरी करने वाले नेपाली नागरिकों की जीविका पर संकट आ गया है।

वहीं, श्रीलंका में स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े वरिष्ठ विशेषज्ञों ने हाल ही में चीन की कोरोना वैक्सीन सिनोफार्म का इस्तेमाल नहीं करने की सलाह दी है। डेली मिरर में प्रकाशित एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई। डेली मिरर के लिए ओ-पेड में के. विक्रमसिंघे ने कहा है कि सरकारी और निजी क्षेत्र के वरिष्ठ चिकित्सकों ने चीनी वैक्सीन के इस्तेमाल को लेकर चिंता जताई।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: देश में पहली बार कोरोना के मिले 1 लाख से अधिक केस, 478 लोगों की गई जान
Next: कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच जम्मू-कश्मीर ने स्कूल बंद करने का लिया फैसला

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 2 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 2 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 2 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.