Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सली मुठभेड़ में शहीद हुए सुरक्षा बलों के जवानों की वीरता को नमन करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राज्य

मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सली मुठभेड़ में शहीद हुए सुरक्षा बलों के जवानों की वीरता को नमन करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (9)

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सली मुठभेड़ में शहीद हुए सुरक्षा बलों के जवानों की वीरता को नमन करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी है।

उन्होंने कहा है कि राष्ट्र की रक्षा के लिए अदम्य साहस एवं शौर्य का परिचय देकर अपने प्राण न्यौछावर करने वाले वीर जवानों के सर्वोच्च बलिदान को सदैव याद रखा जाएगा।

मुख्यमंत्री जी ने इस नक्सली मुठभेड़ में जनपद अयोध्या के श्री राजकुमार यादव तथा जनपद चन्दौली के श्री धर्मदेव कुमार की शहादत पर उन्हें अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने शहीद जवानों की शहादत को शत-शत नमन करते हुए उनके परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।

मुख्यमंत्री जी ने प्रदेश के शहीद जवानों के परिजनों को 50-50 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करने की घोषणा की है। शहीदों के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने तथा जनपद की एक सड़क का नामकरण शहीद जवान के नाम पर करने की भी घोषणा की है।

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि शोक की इस घड़ी में राज्य सरकार शहीदों के परिवार के साथ है। शहीद जवानों के परिवार को हर सम्भव मदद प्रदान की जाएगी।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल भी हुए कोरोना पॉजिटिव, बॉलीवुड के ये सितारे भी है संक्रमित
Next: मुख्यमंत्री ने पश्चिम बंगाल के दौरे पर निकलने से पूर्व प्रदेश में कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम, बचाव, उपचार तथा टीकाकरण की प्रगति के सम्बन्ध में समीक्षा की

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 5 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 5 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 6 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.