Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • पाकिस्तान ने भारत से आयात पर लगाया प्रतिबंध, अमेरिका ने किसी तरह की प्रतिक्रिया देने से किया इंकार
  • देश
  • मेन स्लाइड
  • विदेश

पाकिस्तान ने भारत से आयात पर लगाया प्रतिबंध, अमेरिका ने किसी तरह की प्रतिक्रिया देने से किया इंकार

Sarvoday Times 6 years ago (Last updated: 6 years ago) 1 minute read 0 comments
uswhitehouse-1617775292

वाशिंगटन, भारत से कपास और चीनी के आयात प्रस्ताव को पाकिस्तान द्वारा नकारे जाने पर अमेरिका के विदेश विभाग के प्रवक्ता नेड प्राइस ने किसी तरह के बयान से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा, ‘मैं विशेष रूप से इस पर किसी तरह की प्रतिक्रिया नहीं देना चाहूंगा। मैं ये कहना चाहता हूं कि हम भारत और पाकिस्तान के बीच सीधी वार्ता को समर्थन देना जारी रखेंगे।

दरअसल हाल में ही प्रधानमंत्री इमरान खान की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट मीटिंग में सरकार पैनल के आयात को लेकर फैसले को पलटने पर मुहर लगी थी। इससे पहले पाकिस्तान की इकॉनमिक कॉर्डिनेशन कमिटी ने भारत से चीनी और कपास के आयात को मंजूरी दी थी। बता दें कि वहां इन उत्पादों की महंगाई बढ़ गई है। ऐसे में महंगाई से निपटने के लिए भारत से आयात फिर शुरू करने का फैसला लिया गया था जिसे इमरान खान सरकार ने पलट दिया।

उल्लेखनीय है कि 2019 के अगस्त में भारत की ओर से जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद पाकिस्तान ने भारत के साथ कारोबारी संबंधों पर रोक लगा दी थी। लेकिन अब पाकिस्तान के नए वित्त मंत्री हम्माद अजहर ने भारत के साथ कारोबार एक बार फिर शुरू करने के संकेत दिए थे और भारत से कपास और चीनी के आयात की बात कही थी।

Post navigation

Previous: श्रीलंका में ईस्टर हमले के मास्टरमाइंड की हुई पहचान, हमलावरों ने 270 लोगों की ली थी जान
Next: बीजापुर मुठभेड़ पर नक्सलियों ने प्रेस नोट किया जारी, कहा- सरकार पहले मध्यस्थों के नाम का करें ऐलान

Related Stories

IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 2 months ago 0
aaajad-1200x900
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’… दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश पर तीखा हमला

Sarvoday Times 2 months ago 0
images (2)33
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

यूपी को फिर बांटने की कोशिश कर रहे समाजवादी: नितिन नवीन

Sarvoday Times 2 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.