Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • मध्यप्रदेश में हर पांचवा व्यक्ति कोरोना संक्रमित, अप्रैल के आखिरी सप्ताह से कम होंगे मरीज!
  • देश
  • मध्य प्रदेश
  • स्वास्थ्य

मध्यप्रदेश में हर पांचवा व्यक्ति कोरोना संक्रमित, अप्रैल के आखिरी सप्ताह से कम होंगे मरीज!

Sarvoday Times 6 years ago (Last updated: 6 years ago) 1 minute read 0 comments
download (1)

भोपाल: मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमण के चलते संकट की स्थिति पैदा हो गई है। देखते ही देखते मरीजों का आंकड़ा बढ़ रहा है और इस आंकड़े को देखकर हर किसी के होश उड़ गेट हैं। इस समय मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार बेकाबू होती नजर आ रही है। बीते बुधवार को कोरोना के नए मरीजों का 10 हजार से ऊपर पहुंच गया। वहीं बीते गुरूवार को जारी हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक सभी जिलों में मिलाकर कुल 10,166 मरीज मिले हैं। इसी के साथ 47,820 सैंपलों की जांच में इतने मरीज मिले हैं और इस लिहाज से देखा जाए तो संक्रमण दर 21 फीसद रही। ऐसा कहा जा सकता है कि जांच कराने वाला हर पांचवा व्यक्ति संक्रमित है। इसी के साथ ही प्रदेश में सक्रिय मरीजों की संख्या 55,694 हो गई है। कहा जा रहा है इनमें 21 हजार मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं और बाकी के लोग होम आइसोलेशन में हैं। अब इस समय सक्रिय मरीजों की संख्या एक हफ्ते में दोगुनी हो चुकी है। अगर बीमारी फैलने की यही रफ्तार रही तो 22 अप्रैल तक एक लाख मरीज हो सकते हैं।

इस तरह बढ़ रहे सक्रिय मरीज :

दिनांक — कुल सक्रिय मरीज

15 अप्रैल — 55,694

14 अप्रैल — 49,551

13 अप्रैल — 43,539

12 अप्रैल — 38,651

11 अप्रैल — 35,316

10 अप्रैल — 32,707

9 अप्रैल — 30,486

8 अप्रैल — 28,060

प्रदेश में आज तक कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या – 3,73,518

अब तक मौत – 4365

अब तक स्वस्थ – 3,13,459

.दूसरी तरफ हमीदिया अस्पताल के छाती व श्वास रोग विभाग के एचओडी डॉ. लोकेंन्द्र दवे का कहना है कि एक हफ्ते बाद प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या में कुछ कमी आ सकती है। उन्होंने एक बयान में यह कहा है कि अभी तक ट्रेंड यही रहा है कि करीब चार हफ्ते मरीज बढ़ते हैं, फिर कम होना शुरू हो जाते हैं। अगर ऐसा होता है तो उम्मीद है कि अप्रैल के आखिरी हफ्ते से धीरे-धीरे मरीज कम होने लगेंगे।

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री जी ने 25 हजार रेमेडीसिवर इंजेक्शन अहमदाबाद से मंगायी गयी
Next: अमेरिका के इंडियानापोलिस में अंधाधुंध फायरिंग, अनेकों लोगों की हुई मौत, कई घायल

Related Stories

aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 1 month ago 0
jk-police-vacancy-225
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

खाकी पहनने का सपना हुआ पूरा, काबिलियत से मिली नौकरी

Sarvoday Times 1 month ago 0
CM-Yogi-21
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे, अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री योगी का जताया आभार

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.