Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • अमेरिका के इंडियानापोलिस में अंधाधुंध फायरिंग, अनेकों लोगों की हुई मौत, कई घायल
  • क्राइम
  • देश
  • विदेश

अमेरिका के इंडियानापोलिस में अंधाधुंध फायरिंग, अनेकों लोगों की हुई मौत, कई घायल

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (2)

वाशिंगटन, अमेरिका के इंडियानापोलिस में अंधाधुंध फायरिंग की खबर है जिसमें अनेकों लोगों की मौत हुई है और कई जख्मी हैं। यह जानकारी इंडियानापोलिस मेट्रोपोलिटन पुलिस डिपार्टमेंट (IMPD) के प्रवक्ता जेनी कुक (Genae Cook) ने दी। यह घटना इंडियानापोलिस में मिराबेल रोड 8951 स्थित फेड एक्स फैसिलिटी में हुई।

गुरुवार रात को हुई इस फायरिंग मामले की जांच  इंडियानापोलिस मेट्रोलिटन पुलिस डिपार्टमेंट कर रही है। डिपार्टमेंट  ने बताया कि जब उनके अधिकारी मौके पर पहुंचे तब उनका शूटर से सामना हुआ। शुरुआती जानकारी के अनुसार, हमलावर ने खुद की भी जान ले ली।

रात के 11.30 बजे पुलिस ने एक न्यूज रिलीज जारी की जिसमें बताया कि एयरपोर्ट के पास फैसिलिटी में हुई फायरिंग के कारण अनेकों लोगों की मौत हो गई और कई जख्मी हैं। यह अस्पष्ट नहीं है कि कितने लोगों को गोली लगी थी और कितने जख्मी हैं। घटना के प्रत्यक्षदर्शी ने विश-टीवी को बताया कि वह फैसिलिटी में काम करता है और उसने अनेकों बार फायरिंग की आवाज सुनी और उसके बाद बंदूक के साथ एक शख्स को देखा।

पिछले माह ही अमेरिका के कोलोराडो प्रांत के बॉल्डर इलाके स्थित एक सुपरमार्केट में फायरिंग की घटना हुई थी जिसमें 10 लोगों की मौत हो गई। मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया था और उसकी पहचान अहमद अल अलीवी अलीसा के रूप में की गई।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: मध्यप्रदेश में हर पांचवा व्यक्ति कोरोना संक्रमित, अप्रैल के आखिरी सप्ताह से कम होंगे मरीज!
Next: दिल्ली में आज रात से वीकेंड लॉकडाउन, जानें क्‍या खुलेगा और क्‍या रहेगा बंद

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 7 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 7 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 7 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.