Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड: पति ने पहले महिला को पीटा फिर तीन तलाक देकर घर से निकाला, FIR हुई दर्ज
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • देश

उत्तराखंड: पति ने पहले महिला को पीटा फिर तीन तलाक देकर घर से निकाला, FIR हुई दर्ज

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 0 comments
16_04_2021-firnewlogo_21563201

देहरादून, पत्नी को तीन तलाक देने के मामले में रायपुर थाना पुलिस ने पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। बड़कली गुर्जर डेरा क्लेमेनटाउन निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर दी कि दो अप्रैल को उसके पति रुस्तम ने उसको पीटकर तीन बार तलाक कहते हुए घर से निकाल दिया। वह अपने बच्चों को लेकर अपने चाचा के घर चली गई। बाद में उसे पता लगा कि उसके पति ने दूसरी शादी कर ली है।

घर से खेलने के लिए निकली किशोरी लापताराजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक किशोरी घर से खेलने के निकली और वापस नहीं लौटी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसओ राकेश शाह ने बताया कि किशोरी की तलाश के लिए सीसीटीवी की फुटेज जांची जा रही है।

चोरियों से परेशान लोग पहुंचे थाना

प्रेमनगर क्षेत्र में बढ़ रही चोरियों से स्थानीय निवासियों में आक्रोश है। भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ क्षेत्रवासियों ने थाने में विरोध प्रकट कर कार्रवाई की मांग की। भाजपा शिवालिक नगर मंडल के पदाधिकारी गुरुवार को थाना प्रेम नगर पहुंचे, जहां उन्होंने थाना प्रभारी डीएस बिष्ट से क्षेत्र में हो रही चोरियों की रोकथाम की मांग की। कहा कि हाल ही में आरकेडिया के श्यामपुर में मनमोहन सिंह रावत के घर में और ठाकुरपुर में एक व्यक्ति के घर में हाल ही में चोरी हुई, जिससे पुलिस की सक्रियता पर भी सवाल उठे हैं। भाजपाइयों ने क्षेत्र की अन्य समस्याओं से भी थाना प्रभारी को अवगत कराया। उन्होंने प्रमुख चौराहों पर सीसीटीवी से निगरानी, बाहरी व्यक्तियों, रेहड़ी वालों के पास बनाने की मांग की।

इसके अलावा रात्रि गश्त बढ़ाने, पुलिस सत्यापन करने का भी उन्होंने आग्रह किया। जिस पर थाना प्रभारी ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस दौरान क्षेत्रीय पार्षद गोविंद सिंह गुसाईं, पार्षद बीना रतूड़ी, मंडल अध्यक्ष जीवन सिंह रावत, सैनिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष जयवीर सिंह राणा, मोहनपुर जन विकास समिति अध्यक्ष और शिवालिक नगर मंडल युवा मोर्चा महामंत्री अनिल नौटियाल, दर्शन सिंह रावत, ताजवर सिंह नेगी आदि उपस्थित थे।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: देश में लगातार दूसरे दिन 2 लाख से ज्यादा कोरोना मामले, 1185 की हुई मौत
Next: हरिद्वार में कुंभ के बीच अब तक अखाड़ों के 50 से अधिक संत कोरोना पॉजिटिव, एक की गई जान

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 3 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 4 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 4 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.