Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • पंचिंग बैग पर जमकर घूसे मारती नज़र आई उर्वशी रौतेला, इस बेहतरीन वीडियो को 12 लाख से अधिक मिले व्यूज
  • देश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मेन स्लाइड

पंचिंग बैग पर जमकर घूसे मारती नज़र आई उर्वशी रौतेला, इस बेहतरीन वीडियो को 12 लाख से अधिक मिले व्यूज

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (12)

बॉलीवुड की ब्यूटी क्वीन उर्वशी रौतेला भले ही काफी बहुत से पर्दे से दूर हैं। लेकिन अभिनेत्री आए दिन किसी ना किसी कारण से सुर्खियों का भाग बन जाती हैं। हमेशा ही अपनी हॉट अदाओं से लोगों के दिलों पर राज करने वाली उर्वशी का इस बार अलग अंदाज देखने को मिला है। फिटनेस फ्रीक अभिनेत्री  ने अपनी सुडौल बॉडी को मेंटेन रखने के लिए जमकर पसीना बहाया है। जिसका वीडियो अब इंटरनेट पर ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है।

दरअसल, उर्वशी रौतेला ने खुद अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना एक वीडियो  शेयर किया है। जिसमें वो पंचिंग बैग पर जमकर घूसे मारती हुई नज़र आ रही है। इस बीच अभिनेत्री का अग्रैशन और फोकस भी बखूबी नज़र आ रहा है। उर्वशी का डेडिकेशन देख उनके ट्रेनर भी खुश हो जाते हैं और आखिरी में उन्हें रिलैक्स करने की सलाह देते हैं।

अभिनेत्री के इस बेहतरीन वीडियो को अब तक 12 लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। साथ ही फैंस कमेंट कर उनके डेडिकेशन को भी सलाम कर रहे हैं। एक यूजर ने चुटकी लेते हुए कमेंट कर लिखा है,’पंचिंग बैग को ऋषभ पंत समझकर दिए जा रही हैं’। दूसरे ने लिखा है,’उर्वशी रौतेला बॉलीवुड इंडस्ट्री की सबसे हार्डवर्किंग एक्ट्रेस हैं’। एक अन्य ने लिखा है,’रिलैक्स दिलों की रानी…एक तो वैसे ही आपने बहुत बवाल मचा रखा है’।     View this post on Instagram           

A post shared by URVASHI RAUTELA 🇮🇳Actor🇮🇳 (@urvashirautela)

उर्वशी रौतेला अपने फैशन सेंस को लेकर भी जबरदस्त एक्सपेरिमेंट करती हुई नज़र आ रही है। अभिनेत्री के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्होंने जिओ स्टूडियोज के साथ 3 मूवी साइन की हैं। जिसमें ‘इंस्पेक्टर अविनाश’ यह एक बायोग्राफी है। ‘ब्लैक रोज’ और ‘थिरुतु पायल 2’ शामिल है।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: पिता जैकी श्रॉफ के साथ कृष्णा ने वीडियो की साझा, फैंस कर रहे तारीफ़
Next: कोरोनावायरस की दूसरी लहर के पीछे लोगो का लापरवाही भरा बर्ताव, कोविड बेड्स और दवाओं की व्यवस्था युद्ध स्तर पर जारी – सतीश महाना

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 7 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 7 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 7 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.