Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • MP के इंदौर में 30 अप्रैल तक बढ़ाया जा सकता है लॉकडाउन, आज होगा फैसला
  • देश
  • मध्य प्रदेश
  • मुख्य समाचार

MP के इंदौर में 30 अप्रैल तक बढ़ाया जा सकता है लॉकडाउन, आज होगा फैसला

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (19)

इंदौर: इंदौर में इस समय जनता कर्फ्यू के नाम से लॉकडाउन लगाया गया है जो 19 अप्रैल तक के लिए है लेकिन अब खबर है कि इसे आगे बढ़ाया जा सकता है। इस बात के संकेत मंत्री तुलसी सिलावट ने बीते शुक्रवार रात को दे दिए है। हाल ही में उन्होंने कहा है कि ‘इंदौर में संक्रमण स्थिर हुआ है, लेकिन चेन तोड़ने के लिए जनता कर्फ्यू पर सहमति बनी है। इसमें जनता को परेशानी न हो, यह फैसला शनिवार को किया जाएगा।’

अब आज फैसला आ सकता है कि लॉकडाउन बढ़ेगा या नहीं। कुछ सूत्रों का कहना है कि इंदौर में एक से दाे सप्ताह का लॉकडाउन बढ़ाया जा सकता है, लेकिन इसमें रियायतें अधिक हो सकती हैं। जी दरसल बीते शुक्रवार को जिला प्रसाशन और जनप्रतिनिधियों की बैठक में यह तय किया गया कि शनिवार को क्राइसिस मैनेजमेंट इस पर निर्णय लेगा। कहा जा रहा है बढ़ने वाले लॉकडाउन में जरूरी चीजों के लिए कुछ समय की छूट दी जाएगी, लेकिन अधिक से अधिक चीजें बंद ही रहेंगी। खबरों के मुताबिक मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सभी फैसले लेने का अधिकार क्राइसिस मैनेजमेंट को दे दिया है।

अब ऐसा हो सकता है कि सड़कों पर बेवजह घूम रहे लोगों के लिए सख्ती और बढ़ा दी जाए। बीते शुक्रवार को रेसीडेंसी कोठी पर हुई बैठक में मंत्री तुलसी सिलावट ने सभी अधिकारियों से बात की। वहीं बैठक के बाद मंत्री तुलसी सिलावट ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि ‘जल्द हमें जनता कर्फ्यू का निर्णय लेना होगा। कोरोना संक्रमण की स्थिति को देखते हुए जिले में कोरोना कर्फ्यू बढ़ाने की जरूरत है, 30 अप्रैल तक कोरोना कर्फ्यू बढ़ सकता है। ऐसा लग रहा है 25 अप्रैल के बाद हालात थोड़ा सुधरने लगेंगे।’

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: Twitter की सेवाएं हुई ठप, 40 हजार यूजर्स ने की शिकायत
Next: राजधानी दिल्ली में हुआ कोरोना का विस्फोट, 24 घंटो में सामने आए इतने मामले

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 6 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 6 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 6 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.