Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • दिल्ली पुलिस ने 35 कोरोना मरीजों की बचाई जान, 20 ऑक्सीजन सिलेंडर का किया प्रबंध
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • स्वास्थ्य

दिल्ली पुलिस ने 35 कोरोना मरीजों की बचाई जान, 20 ऑक्सीजन सिलेंडर का किया प्रबंध

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
delhi-police-1

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने बाहरी दिल्ली के निहाल विहार इलाके में स्थित एक अस्पताल में एडमिट कोरोना वायरस के 35 मरीजों की मदद के लिए रविवार को 20 ऑक्सीजन सिलेंडर का प्रबंध किया है। निहाल विहार पुलिस थाने के कर्मचारी को दोपहर लगभग डेढ़ बजे नांगलोई नजफगढ़ मार्ग स्थित मनसा राम हॉस्पिटल के डायरेक्टर से एक फ़ोन आया था।

उनसे फोन पर कहा गया कि अस्पताल में कोरोना वायरस के 35 मरीजों को ऑक्सीजन दिया जा रहा है, किन्तु इसका भंडार एक घंटे से अधिक के लिए नहीं है।  पुलिस ने बताया कि अस्पताल ने सभी संबद्ध आपूर्तिकर्ताओं से संपर्क किया था ,किन्तु इसकी कमी के कारण कोई जवाब नहीं मिल पाया था। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (बाहरी) सुधांशु धामा ने कई अफसरों के साथ समन्वय किया और निहाल विहार पुलिस थाने की दो टीमों को मुंडका और बवाना जा कर आपूर्तिकर्ताओं से ऑक्सीजन सिलेंडर का प्रबंध करने का निर्देश दिया।

धामा ने जानकारी देते हुए बताया है कि, ‘‘बवाना के आपूर्तिकर्ता ने कहा कि महामारी के कारण ऑक्सीजन सिलेंडर की कमी है। हालांकि, अस्पताल में आपात स्थिति पैदा होने के कारण फौरन ही 10 सिलेंडर की व्यवस्था की गई तथा आधे घंटे के बाद 10 और सिलेंडर की व्यवस्था की गई।’’

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: दिल्‍ली में कोरोना हुआ बेकाबू, 25 अप्रैल तक चांदनी चौक मार्केट बंद
Next: बिहार के पूर्व शिक्षा मंत्री मेवालाल चौधरी की कोरोना से मौत, नीतीश कैबिनेट में शिक्षा मंत्री बनते ही देना पड़ा था त्यागपत्र

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 5 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 5 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 5 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.