Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • 19 अप्रैल का राशिफल: क्या लिखा है आज आपके भाग्य में, जानिए अपना राशिफल
  • देश
  • धर्म
  • मेन स्लाइड

19 अप्रैल का राशिफल: क्या लिखा है आज आपके भाग्य में, जानिए अपना राशिफल

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
rashifal3

आज के समय में लोग राशिफल देखकर दिन की शुरुआत करते हैं। ऐसे में आज हम लेकर आए हैं आज का यानी 19 अप्रैल का राशिफल।

19 अप्रैल का राशिफल-

मेष- आज आप अपने रास्ते पर सही चल रहे हैं। किसी भी काम को करने के लिए सही समय है। कलह से बचें और स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, व्‍यापार ठीक है। इसके अलावा किसी अपने से लड़ाई हो सकती है।

वृषभ- आज गृहकलह का संकेत है और भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी, लेकिन घरेलू सुख बाधित होगा। आज स्‍वास्‍थ्‍य ठीक है और प्रेम और व्‍यापार सही नहीं चल रहा है।

मिथुन- आज आपका मन खुसी से भरा रहने वाला है। आज आपका जीवन बड़ा ही आनंददायक होने वाला है। आपको जीवनसाथी का सानिध्‍य मिलेगा और प्रेम, व्‍यापार बहुत अच्‍छा है। इसके अलावा आपको स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान देने की जरूरत रहेगी।

कर्क- आज आप पराक्रमी बने रहेंगे। आप अपनी योजनाओं को कार्यरूप दें। सब कुछ अच्‍छा होगा। भाइयों, मित्रों का साथ होगा। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, व्‍यापार सब अच्‍छा है।

सिंह- आज आप थोड़ा डिस्‍टर्ब हो सकते हैं। इसके अलावा काम रुक-रुककर चलते रहेंगे। आपका स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, व्‍यापार तीनों अच्‍छा चल रहा है।

कन्‍या- आज भावुक होकर कोई निर्णय ले सकते हैं और विद्यार्थियों के लिए अच्‍छा समय है। इसके अलावा आप किसी बड़ी परेशानी में आ सकते हैं। अपने काम पर ध्‍यान दें क्योंकि भाग्‍य साथ देगा। प्रेम, व्‍यापार सही है।

तुला– आज आप अपनी वाणी अनियंत्रित न होने दें। आज रुपए-पैसे संभाल कर खर्च करें या किसी को दें। इसके अलावा आपका प्रेम, व्‍यापार सही चल रहा है। कोई बड़ी संकट की स्थिति सामने आ सकती है और आपको हैरान कर सकती है।

वृश्चिक- आज भाग्‍य पर भरोसा करके कोई काम न करें बल्कि परिश्रम करें। आपको परिणाम जरूर मिलेगा। आपको सिरदर्द हो सकता है और खर्च की अधिकता से परेशान हो सकते हैं। आज आपका स्‍वास्‍थ्‍य भी बहुत अच्‍छा नहीं है और प्रेम भी मध्‍यम है।

धनु- आज अपने ऊपर थोड़ा ध्‍यान देने की जरूरत है। इसके अलावा किसी तरह का कोई रिस्‍क न लें क्योंकि नुकसान हो सकता है। स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें और प्रेम मध्‍यम है। आज व्‍यापार करीब-करीब ठीक चलेगा।

मकर- आज आपका दिन अच्छा दिखाई दे रहे हैं। जिस चीज की जरूरत है उसकी उपलब्‍धता है। आज स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, व्‍यापार अद्भुत चल रहा है। आज कोई दिक्‍कत होने के संकेत मिल रहे हैं हालाँकि कुछ कहा नहीं जा सकता।

कुंभ- आज थोड़ा ध्‍यान देने की जरूरत है। जो भी काम कर रहे हैं उसे बीच में छोड़े ना। आज आलस्‍य ना करें। अपने काम पर ध्‍यान दें। इसके अलावा बाकी सारी चीजें ठीक चल रही हैं। आज कोई समस्‍या वाली बात नहीं है।

मीन- आज हो सकता है आपको बड़ी चोट लग जाए। इसके अलावा आप किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। आज समय थोड़ा बचकर पार करने की जरूरत है। आज स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम मध्‍यम है। व्‍यापार ठीक चलता रहेगा।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: उत्तराखंड में रेमडेसिविर को लेकर मचा हाहाकार, बाजार से गायब है इंजेक्शन, हो रही कालाबाजारी
Next: जानिए क्या है आज का पंचांग, शुभ और अशुभ मुहूर्त

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 3 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 3 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 3 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.