Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • लखनऊ समेत इन जिलों में डलेंगे आज वोट सुरक्षा व्यवस्था के है पुख्ता इंतजाम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश

लखनऊ समेत इन जिलों में डलेंगे आज वोट सुरक्षा व्यवस्था के है पुख्ता इंतजाम

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 0 comments
download (10)

यूपी में गांव की सरकार बनाने के लिए दूसरे चरण का मतदान आज सुबह सात बजे से शुरू हो गया है. सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. इस दौरान पीएसी के 57 कंपनी और केंद्रीय अर्ध सैनिक बलों की 10 कंपनियों की तैनाती की गई है.

लखनऊ, सुल्तानपुर, गोंडा, मुजफ्फरनगर, बागपत, गौतमबुद्धनगर, बिजनौर, अमरोहा, बदायूं, एटा, मैनपुरी, कन्नौज, इटावा, ललितपुर, चित्रकूट, प्रतापगढ़, लखीमपुर खीरी, महराजगंज, वाराणसी और आजमगढ़ में आज वोटिंग हो रही है.

इस चरण के मतदान में 3,54,999 उम्मीदवारों के भाग्य का निर्णय करीब 3.2 करोड़ मतदाता करेंगे. इस दौरान प्रदेश में 2,23,118 पदों के लिए वोटिंग हो रही है. उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के लिए वोट डालने के लिए लोगों की कतार लग रही.

वाराणसी के कोइराजपुर प्राइमरी स्कूल के मतदान केंद्र पर सुबह से ही मतदाताओं की लाइन लगी है. एटा के सकीट ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय अंगदपुर में वोटिंग के लिए मतदाताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है. पोलिंग बूथों पर मतदाताओं की भीड़ लगी है. मैनपुरी के मरहरी मतदान केंद्र पर लगी मतदाताओं की कतार लगीं है.

पहले चरण के मतदान के दौरान कई जगह पर बैलेट बॉक्स छीने जाने और हिंसा की वारदात के कारण दूसरे दौर में सुरक्षा काफी मुस्तैद कर दी गई है. राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज कुमार ने बताया कि निर्वाचन वाले जिलों में पोलिंग पार्टियां मतदान के लिए पहुंचकर अपनी भूमिका का निर्वहन कर रही है. मतदान केंद्रों पर कोरोना बचाव नियमों का सख्ती से पालन किया जा रहा है.

बिना मास्क के मतदान केंद्रों में किसी को प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा. मतदान प्रक्रिया व्यवस्थित कराने के लिए 23 वरिष्ठ अधिकारियों को बतौर पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है.

उन्होंने बताया कि संक्रमित मतदाताओं को पीपीपी किट पहनाकर सबसे बाद में वोट डालने का मौका दिया जाएगा. सभी प्रत्याशियों को कोविड प्रोटोकाल का सख्ती से पालन करने की हिदायत दी गई है.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: IPL 2021: आज CSK का RR से मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होगा मुकाबला, जानें क्या Lungi Ngidi को मिलेगा मौका
Next: मनमोहन सिंह की सेहत का हाल जानने पहुंचे डॉ हर्षवर्धन, डॉक्टरों की टीम से की बातचीत

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 5 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 5 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 5 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.