Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • केसी वेणुगोपाल ने कहा, ‘हमने महाराष्ट्र की ताजा राजनीतिक स्थिति के बारे में सीडब्ल्यूसी सदस्यों को अवगत कराया
  • देश

केसी वेणुगोपाल ने कहा, ‘हमने महाराष्ट्र की ताजा राजनीतिक स्थिति के बारे में सीडब्ल्यूसी सदस्यों को अवगत कराया

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
7

महाराष्ट्र में एनसीपी और शिवसेना के साथ मिलकर सरकार बनाने को लेकर कांग्रेस पार्टी ने फैसला कर लिया है. गुरुवार को कांग्रेस कार्यकारिणी (सीडब्ल्यूसी) की बैठक हुई, जिसमें शिवसेना के साथ महाराष्ट्र में गठबंधन के मुद्दे पर चर्चा हुई. सूत्रों के अनुसार सीडब्ल्यूसी ने शिवसेना संग गठबंधन को हरी झंडी दे दी है. कार्यकारिणी की बैठक के बाद महाराष्ट्र के प्रभारी मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, “हमने एनसीपी के साथ अपनी बातचीत के बारे में सीडब्ल्यूसी को जानकारी दी है.”

वहीं कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने कहा, ‘हमने महाराष्ट्र की ताजा राजनीतिक स्थिति के बारे में सीडब्ल्यूसी सदस्यों को अवगत कराया है. आज भी कांग्रेस और एनसीपी के बीच चर्चा जारी रहेगी. मुझे लगता है, कल मुंबई में शायद इस पर कोई फैसला हो जाएगा.’

बता दें कि तीनों पार्टियों की शुक्रवार (22 नवंबर) को मुंबई में एक बैठक प्रस्तावित है, जहां गठबंधन की घोषणा हो सकती है. कांग्रेस-एनसीपी के बीच बुधवार को पांच घंटे की लंबी बैठक चली थी, जो लगभग आधी रात खत्म हुई थी और उसके बाद फोन पर शिवसेना के साथ एक न्यूनतम साझा कार्यक्रम पर सहमति बनी थी.

बता दें कि महाराष्ट्र में सरकार गठन और संसद के शीतकालीन सत्र को लेकर गुरुवार सुबह 9.30 बजे कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) की आपात बैठक बुलाई गई है. यह बैठक पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) के आवास 10 जनपथ पर आयोजित की गई है. बैठक में शामिल होने केसी वेणुगोपाल, अधीर रंजन चौधरी, अंबिका सोनी, अहमद पटेल, एके एंटनी समेत अन्य कांग्रेस नेता 10 जनपथ पहुंचे.

राजनीतिक विश्लेषकों की मानें तो ऐसा प्रतीत हो रहा है कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी महाराष्ट्र में सरकार बनाने के लिए शिवसेना और एनसीपी के साथ गठबंधन को हरी झंडी दे चुकी हैं. कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चौहान ने भी बुधवार को कहा था कि वे उम्मीद कर रहे हैं कि जल्द ही महाराष्ट्र में सरकार बनेगी. कुछ बारीकियों को पूरा करने की जरूरत है. अनुमानों को हवा देते हुए शिवसेना के रणनीतिकार संजय राउत ने कहा है कि जल्द ही गुड न्यूज मिलेगी.

Post navigation

Previous: बढ़ते प्रदूषण को लेकर राज्यसभा में चर्चा,
Next: साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को रक्षा मंत्रालय की सलाहकार समिति में जगह दिया

Related Stories

aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 2 months ago 0
jk-police-vacancy-225
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

खाकी पहनने का सपना हुआ पूरा, काबिलियत से मिली नौकरी

Sarvoday Times 2 months ago 0
CM-Yogi-21
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे, अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री योगी का जताया आभार

Sarvoday Times 2 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.