Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • सोने के भाव में आई गिरावट, चांदी की कीमत में दर्ज हुई तेजी, जानिए रेट
  • गैजेट्स
  • देश
  • बिजनेस

सोने के भाव में आई गिरावट, चांदी की कीमत में दर्ज हुई तेजी, जानिए रेट

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 0 comments
download (15)

नई दिल्ली, घरेलू वायदा बाजार में मंगलवार सुबह को सोने के भाव में गिरावट देखने को मिली है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर चार जून, 2021 वायदा के सोने की कीमत मंगलवार सुबह 163 रुपये की गिरावट के साथ 47,230 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करती दिखाई दी। हालांकि, वैश्विक बाजार में मंगलवार सुबह सोने की हाजिर और वायदा दोनों कीमतों में मामूली तेजी देखी गई।

वहीं, चांदी की घरेलू वायदा कीमत में मंगलवार सुबह तेजी देखने को मिली। एमसीएक्स पर मंगलवार सुबह पांच मई, 2021 वायदा की चांदी की कीमत 0.26 फीसद या 179 रुपये की तेजी के साथ 68,503 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करती दिखाई दी। वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी मंगलवार सुबह चांदी की वायदा और हाजिर दोनों कीमतों में तेजी देखने को मिली।

वैश्विक स्तर पर सोने का भाव

वैश्विक स्तर पर मंगलवार सुबह सोने की वायदा और हाजिर दोनों कीमतों में तेजी दिखाई दी है। ब्लूमबर्ग के मुताबिक, मंगलवार सुबह सोने का वैश्विक वायदा भाव कॉमेक्स पर 0.10 फीसद या 1.80 डॉलर की तेजी के साथ 1,772.40 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया। इसके अलावा सोने का वैश्विक हाजिर भाव इस समय 0.07 फीसद या 1.30 डॉलर की बढ़त के साथ 1,772.50 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया।

वैश्विक स्तर पर चांदी का भाव

वैश्विक स्तर पर मंगलवार सुबह चांदी की भी वायदा और हाजिर दोनों कीमतों में तेजी देखने को मिली। ब्लूमबर्ग के अनुसार, मंगलवार सुबह कॉमेक्स पर मई, 2021 वायदा की चांदी का भाव 0.59 फीसद या 0.15 डॉलर की बढ़त के साथ 25.99 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया। इसके अलावा इस समय चांदी का वैश्विक हाजिर भाव 0.51 फीसद या 0.13 डॉलर की तेजी के साथ 25.96 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ पत्रकार सुश्री ताविशी श्रीवास्तव के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया
Next: मैच में उतरते ही CSK के कप्तान धोनी ने रचा इतिहास, इतने मैच बाद फिर कप्तान के तौर पर लगाएंगे ‘दोहरा शतक’

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 5 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 5 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 5 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.