Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म राधे का ट्रेलर रिलीज, फिल्म में एक्शन करते आए नजर
  • देश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र

सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म राधे का ट्रेलर रिलीज, फिल्म में एक्शन करते आए नजर

Sarvoday Times 6 years ago (Last updated: 6 years ago) 1 minute read 0 comments
download (5)

सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म राधे का ट्रेलर आज रिलीज हो गया है. फिल्म में दबंग खान खूब मारधाड़ करते नज़र आ रहे हैं. इस फिल्म का फैंस को काफी समय से इंतजार है. ये फिल्म 13 मई को रिलीज हो रही है.

इसमें सलमान खान एक पुलिस ऑफिसर की भूमिका में हैं. इसमें वो अपने शहर के अपराध को खत्म करते नज़र आ रहे हैं. फिल्म में सलमान राधे के किरदार में हैं जो 97 एनकाउंटर्स कर चुका हैं. अपने शहर से अपराध हटाने के लिए राधे किसी हद तक गुजर जाने को तैयार है.

इसमें सलमान खान के साथ दिशा पाटनी रोमांस करती नज़र आएंगी. ट्रेलर के मुताबिक इसमें जैकी श्रॉफ की बहन के किरदार में दिशा हैं जो राधे से प्यार करती हैं.

Radhe Trailer: राधे का ट्रेलर रिलीज, क्राइम खत्म करने के लिए मारधाड़ करते नज़र आए सलमान खान

वहीं इसमें रणदीप हुड्डा भी हैं. रणदीप इसमें निगेटिव किरदार में हैं. इसमें राधे कहता है, ”एक बार जो मैंने कमिटमेंट कर दी तो मैं अपने बाप की भी नहीं सुनता. मैं ये शहर साफ करके रहूंगा.”

ये फिल्म पिछले साल सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी लेकिन कोरोना महामारी के चलते इसे टाल दिया गया था. इस साल भी कई बार रिलीज डेट आगे बढ़ने की खबरें आईं. लेकिन अब सलमान खान फिल्म्स ने निर्णय लिया है कि ये फिल्म सिनेमाघरों के साथ-साथ मल्टी प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज होगी.

प्रभुदेवा के निर्देशन में बनी ‘राधे’ ‘पे पर व्यू’ मॉडल के तौर पर जीप्लेक्स और तमाम डीटीएच चैनलों पर एक साथ देखी जा सकेगी. यहां फिल्म देखने के लिए हर दर्शक को निश्चित रकम चुकानी होगी और उसके बाद ही इस फिल्म को स्ट्रीम किया जा सकेगा‌. इसके अलावा देश विदेश में जहां-जहां पर सिनेमाघर खुले हैं, वहां के सिनेमाघरों में 13 मई को फिल्म ‘राधे’ को रिलीज करने का बड़ा फैसला लिया गया है.

देखें ट्रेलर

Post navigation

Previous: दूसरी लहर के बीच राहत देने वाली खबर, स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा- पिछली बार के पीक से दोगुना है…..
Next: देश में कोरोना हुआ बेकाबू, 3 लाख से ज्यादा नए मामले आए सामने, 2,104 लोगों की मौत

Related Stories

aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 1 month ago 0
jk-police-vacancy-225
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

खाकी पहनने का सपना हुआ पूरा, काबिलियत से मिली नौकरी

Sarvoday Times 1 month ago 0
CM-Yogi-21
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे, अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री योगी का जताया आभार

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.