Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • देश में कोरोना हुआ बेकाबू, 3 लाख से ज्यादा नए मामले आए सामने, 2,104 लोगों की मौत
  • देश
  • स्वास्थ्य

देश में कोरोना हुआ बेकाबू, 3 लाख से ज्यादा नए मामले आए सामने, 2,104 लोगों की मौत

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (6)

नई दिल्‍ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में देश में 3 लाख 14 हजार 835 नए केस सामने आए हैं, जिसके बाद देश में कुल कोरोना संक्रमण के मामले 1,59,30,965 पहुंच गए हैं, जबकि इस बीमारी से ठीक होने वालों की तादाद 1,34,54,880 हो गई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अपडेट के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटे में 2,104 ताजा मौतें दर्ज की गईं, जिससे मरने वालों की कुल संख्या 1,84,657 हो गई है। सक्रिय मामलों की संख्या में देश में लगातार बढ़ती ही जा रही है। देश में कोविड-19 का सक्रिय केसलोड बढ़कर 22,91,428 हो गया है। हालांकि पिछले 24 घंटे में 1,78,841 लोग इस महामारी से ठीक हो चुके हैं।

2104 नई मौतों में में महाराष्ट्र के 568, पंजाब के 69, छत्तीसगढ के 193, केरल के 22, कर्नाटक के 116 और तमिलनाडु के 53, दिल्‍ली के 249, हरियाणा के 45, मध्‍य प्रदेश के 75 और यूपी के 187 लोग शामिल हैं।

देश में अब तक कुल 1,84,657 मौतें हुई हैं, जिनमें महाराष्ट्र से 61911, पंजाब से 8114, छत्तीसगढ़ से 6467, केरल से 5000, कर्नाटक से 13762, तमिलनाडु से 13258, दिल्ली से 12887, पश्चिम बंगाल से 10710, उत्तर प्रदेश से 10346 और आंध्र प्रदेश से 7510 मौतें हुई हैं।

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) की तरफ से जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, भारत में कोरोना वायरस के लिए कुल 27,27,05,103 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 16,51,711 लाख सैंपल कल टेस्ट किए गए।

केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने बताया कि 16 जनवरी को शुरू किया गया राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत कल 22,11,334 लोगों को टीका लगाया गया। जबकि देश में कुल 13,23,30,644 वैक्सीनेशन किया जा चुका है।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म राधे का ट्रेलर रिलीज, फिल्म में एक्शन करते आए नजर
Next: उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा- जांच सुविधा बढ़ाने पर ध्यान दे प्रदेश सरकार

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 4 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 4 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 4 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.