Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा- जांच सुविधा बढ़ाने पर ध्यान दे प्रदेश सरकार
  • उत्तराखंड
  • देश

उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा- जांच सुविधा बढ़ाने पर ध्यान दे प्रदेश सरकार

Sarvoday Times 6 years ago (Last updated: 6 years ago) 1 minute read 0 comments
download (7)

देहरादून। पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत ने प्रदेश सरकार से प्रदेश में कोरोना की जांच की सुविधा बढ़ाने की मांग की है। इंटरनेट मीडिया में एक पोस्ट कर उन्होंने कहा कि आरटीपीसीआर टेस्ट की सुविधाएं देहरादून के एक-दो लैब तक सीमित होने के कारण लोगों में भारी नाराजगी और घबराहट है। जांच के लिए लगने वाली लंबी कतारें आमजन को चिंतित कर रही हैं। सरकार को चाहिए कि चाहे वह निजी लैब हो अथवा सरकारी लैब, वहां ये सुविधाएं प्रदान की जा सकती हैं। जब देहरादून में ही ये हालात हैं तो हरिद्वार, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर की स्थिति और भी चिंताजनक बनी हुई है।

पहाड़ों में कोरोना जांच की सुविधा नाम मात्र की हैं। जांच के अभाव में संक्रमित के संपर्कों की पहचान और इलाज करना असंभव है। सरकार तत्काल जांच सुविधाओं को बढ़ाने पर विचार करे। जो लोग जांच सुविधाएं बढ़ा सकते हैं, उन्हें आमंत्रित किया जाए और उन्हें मान्यता दी जाए।

कैबिनेट की आज होने वाली बैठक स्थगित

तीरथ मंत्रिमंडल की गुरुवार को सचिवालय में होने वाली बैठक स्थगित कर दी गई है। प्रदेश में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए सभी की सुरक्षा के मद्देनजर यह निर्णय लिया गया है। प्रदेश में पिछले कुछ दिनों में कोरोना संक्रमण के मामलों में तेजी आई है। मुख्य सचिव समेत सचिवालय में कई अधिकारी कोरोना संक्रमण की चपेट में आए हैं। इस सबको देखते हुए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने गुरुवार को होने वाली कैबिनेट की बैठक को टाल दिया। बताया गया कि जल्द ही बैठक की नई तिथि तय की जाएगी।

Post navigation

Previous: देश में कोरोना हुआ बेकाबू, 3 लाख से ज्यादा नए मामले आए सामने, 2,104 लोगों की मौत
Next: उत्तराखंड में मौसम के बदले मिजाज, लगातार दूसरे दिन हुई भारी बारिश और ओलावृष्टि

Related Stories

aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 1 month ago 0
jk-police-vacancy-225
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

खाकी पहनने का सपना हुआ पूरा, काबिलियत से मिली नौकरी

Sarvoday Times 1 month ago 0
CM-Yogi-21
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे, अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री योगी का जताया आभार

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.