Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड में मौसम के बदले मिजाज, लगातार दूसरे दिन हुई भारी बारिश और ओलावृष्टि
  • उत्तराखंड
  • देश
  • मेन स्लाइड

उत्तराखंड में मौसम के बदले मिजाज, लगातार दूसरे दिन हुई भारी बारिश और ओलावृष्टि

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (8)

देहरादून, उत्तराखंड में लगातार दूसरे दिन बारिश, बर्फबारी और ओलावृष्टि हुई। मौसम के बदले मिजाज के बीच गर्मी और जंगल की आग से जरूर राहत मिली है। हालांकि, ओलावृष्टि से फलों और सब्जियों को नुकसान पहुंचा है। केदारनाथ में भी छह इंच ताजा बर्फ जम गई। मौसम विभाग की ओर से अगले दो दिन प्रदेश में कहीं-कहीं हल्की बारिश और चोटियों पर हिमपात की संभावना जताई है।

बदरीनाथ और केदारनाथ धाम समेत ऊंची चोटियों पर बुधवार को बर्फबारी हुई, जबकि इसके चलते केदारनाथ धाम में पुनर्निर्माण कार्य भी प्रभावित हुए। गोपेश्वर, जोशीमठ व घाट के कुछ इलाकों में शाम को बारिश के बाद तेज ओलावृष्टि हुई। बदरीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब में रुक-रुककर बर्फबारी होती रही।

उधर, केदारनाथ में मंगलवार को देर रात्रि से बर्फबारी का सिलसिला शुरू हो गया था, जो बुधवार को पूरे दिन चलता रहा। तुंगनाथ, मध्यमेश्वर, पंवालीकांठा समेत ऊंचाई वाले स्थानों पर भी पूरे दिन बर्फबारी होती रही।

कुमाऊं में मंगलवार रात से मौसम ने करवट ले ली थी। तराई व भाबर को छोड़ समूचे पर्वतीय इलाके में ओलावृष्टि व बारिश हुई। नैनीताल में बौछार के साथ ओले गिरने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मुनस्यारी के शीर्ष में स्थित खलियाटॉप व छिपलाकेदार में इसी सप्ताह दो बार हिमपात हो चुका है।

देहरादून में तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी

दून में बुधवार को भी सुबह से धूप-छांव का सिलसिला चलता रहा। दोपहर से ही शहर में तेज हवा के साथ हल्की बूंदाबांदी भी होती रही। मंगलवार देर रात हुई बारिश के चलते भी तापमान में गिरावट दर्ज की गई। उधर, चकराता समेत जौनसार-बावर में दोपहर बाद भारी ओलावृष्टि हुई। खेतों और सड़कों पर ओलों से सफेद चादर बिछ गई। इससे क्षेत्र में सेब, खुमानी, प्लम समेत अन्य फलदार पेड़ों को खासा नुकसान पहुंचा। निचले इलाकों में भी तेज हवा और ओलावृष्टि से आम और लीची की बौर को क्षति पहुंची।

विभिन्न शहरों का तापमान

  • शहर————अधिकतम—–न्यूनतम
  • देहरादून————32.0——–19.8
  • उत्तरकाशी———28.4——–15.5
  • मसूरी—————18.4———07.6
  • टिहरी—————18.2———09.3
  • हरिद्वार————35.3———16.2
  • जोशीमठ————20.1———09.0
  • पिथौरागढ़———-26.9———05.2
  • अल्मोड़ा————-28.2——–11.8
  • मुक्तेश्वर———–14.8———06.5
  • नैनीताल————-25.6——–07.5
  • यूएसनगर———–34.1——–24.5
  • चम्पावत————24.2——–10.3

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा- जांच सुविधा बढ़ाने पर ध्यान दे प्रदेश सरकार
Next: यदि जीवन में हैं समस्याए, तो सिंदूर से करें ये उपाय, दूर होंगे सभी कष्ट

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 4 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 4 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 4 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.