Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • यदि जीवन में हैं समस्याए, तो सिंदूर से करें ये उपाय, दूर होंगे सभी कष्ट
  • देश
  • धर्म

यदि जीवन में हैं समस्याए, तो सिंदूर से करें ये उपाय, दूर होंगे सभी कष्ट

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (9)

हिंदू धर्म में सिंदूर का विशेष महत्त्व है. सिंदूर का उपयोग शुभ कार्यों में किया जाता है. सिंदूर विवाहित नारियों का सुहाग है. उनके लिए यह सिंदूर बहुत ही महत्त्वपूर्ण है. सुहागिनें अपने पति कि लंबी उम्र के लिए सिंदूर को अपनी मांग में लगाती है. हिंदू धर्म में सिंदूर का इस्तेमाल केवल पूजा पाठ में ही नहीं बल्कि घर परिवार की आर्थिक समृद्धि व विकास के लिए भी किया जाता है. आइये जानें सिंदूर का इस्तेमाल वास्तु शास्त्र में कैसे किया जाता है?

वास्तुशास्त्र में सिंदूर का ऐसे करें इस्तेमाल

यदि घर–परिवार में यदि आर्थिक परेशानियां चल रही हैं, पारिवारिक सदस्य बीमारी से ग्रसित हैं, तो चमेली के तेल में सिंदूर मिलाकर हनुमान जी को चढ़ाना चाहिए. लगातार पांच मंगलवार और शनिवार तक हनुमान लला को सिंदूर अर्पित करें. ऐसा करने से आपकी परेशानियां दूर हो जाएगी.

नकारात्मक शक्तियां को दूर करने के लिए सिंदूर का करें इस्तेमाल

वास्तु शास्त्र के अनुसार, सिंदूर को शुभ चीजों में गिना जाता है. सिंदूर को तेल में घोलकर घर के मुख्य द्वारा पर लगाने से घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाती है. वास्तु दोष को दूर करने के लिए ऐसा 40 दिनों तक लगातार करना चाहिए.

सिंदूर से लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं.

हिंदू धर्म शास्त्रों के अनुसार, सिंदूर लगाने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं. इस लिए रोजाना मां लक्ष्मी की पूजा करने के बाद थोड़ा सा सिंदूर तेल में में मिलाकर घर के मुख्य द्वारा पर लगाने से घर में लक्ष्मी का वास होता है. इससे घर की नकारात्मक ऊर्जा खत्म होती है. घर-परिवार में धन-संपदा की वृद्धि होती है.

ग्रहों की शांति के लिए करें सिंदूर का इस्तेमाल

अगर आपकी कुंडली में सूर्य और मंगल मारक ग्रह हैं, जो कि महादशा या अंतर्दशा है. तो  सिंदूर को बहते जल में प्रवाहित करें. ऐसा करने से सूर्य और मंगल ग्रह शांत होते हैं.  इससे आपको शुभ फल की प्राप्ति होगी.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: उत्तराखंड में मौसम के बदले मिजाज, लगातार दूसरे दिन हुई भारी बारिश और ओलावृष्टि
Next: 22 अप्रैल का राशिफल:- जानें क्या कहते आज आपकी राशि के सितारे….

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 3 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 4 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 4 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.