Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • अभिनेता अमन वर्मा की मां का हुआ निधन, सोशल मिडिया पर मां की तस्वीर के साथ स्पेशल नोट किया पोस्ट
  • देश
  • मनोरंजन

अभिनेता अमन वर्मा की मां का हुआ निधन, सोशल मिडिया पर मां की तस्वीर के साथ स्पेशल नोट किया पोस्ट

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
aman-verma-1619063762

टीवी के जाने माने एक्टर अमन वर्मा की मां का निधन हो गया है. अमन ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट के जरिए फैन्स को इस बाबत जानकारी दी है. उन्होंने मां के प्रति अपना लगाव भी जाहिर किया है. इस दौरान एक्टर के फैन्स भी खासे परेशान हो गए हैं और अपने-अपने शब्दों में श्रद्धांजलि दे रहे हैं. अमन ने अपनी मां की तस्वीर के साथ एक स्पेशल नोट भी लिखा है.

अमन वर्मा ने लिखा, ‘जीवन एक संपूर्ण दायरे में आता है. भारी मन से मैं आप सभी को बताना चाहता हूं कि मेरी मां कैलाश वर्मा का स्वर्गवास हो गया है. कृप्या उन्हें अपनी प्रार्थनाओं में शामिल करें. वर्तमान में COVID-19 की स्थिति को देखते हुए सभी ने फोन के माध्यम से मैसेज और कॉल कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं. भगवान उनपर आशीर्वाद बनाए रखे.’

हालांकि अभी तक अमन वर्मा की मां के निधन का कारण साफ नहीं है. अमन कई हिट टीवी शोज़ का हिस्सा रह चुके हैं और वह टीवी इंडस्ट्री के सबसे शानदार कलाकारों में से एक हैं. अमन ने अपने करियर की शुरुआत साल 1993 में टीवी सीरियल पचपन खंभे लाल दीवारें से की थी. उन्होंने महाभारत कथा में भी अहम किरदार निभाया था. एक्टर ने साल 1999 में संघर्ष से फिल्मी करियर की शुरुआत की थी.     View this post on Instagram           

A post shared by aman yatan verma (@amanyatanverma)

अमन वर्मा को असली पहचान टीवी सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी से मिली थी. इस सीरियल में उन्हें अनुपम कपाड़िया के किरदार में देखा गया था. अभी वह फिल्म भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया में आदित्य पाठक के किरदार में नजर आएंगे. फिल्म में अजय देवगन मुख्य किरदार में होंगे और उनके साथ सोनाक्षी सिन्हा, नोरा फतेही भी नजर आएंगी. हालांकि कोरोना के चलते फिल्म की रिलीज डेट साफ नहीं हो पाई है.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: इन आसान ब्यूटी टिप्स को अपना कर पाए बेदाग त्वचा
Next: बढ़ते वजन को कण्ट्रोल करता है अश्वगंधा

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 5 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 5 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 5 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.