Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • उत्तर प्रदेश में बढ़ते संक्रमण को देखते हुए योगी सरकार का बड़ा फैसला पीड़ित कर्मियों को 28 दिन की पेड लीव का दिया आदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • स्वास्थ्य

उत्तर प्रदेश में बढ़ते संक्रमण को देखते हुए योगी सरकार का बड़ा फैसला पीड़ित कर्मियों को 28 दिन की पेड लीव का दिया आदेश

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
yogi_adityanath_twt_12nov-sixteen_nine

उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण से खराब होते हालात के बाद प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. इसके मुताबिक वे कर्मचारी जो कोरोना पॉजिटिव आए हैं, उन्हें सरकार ने बड़ी राहत दी है. पीड़ित कर्मियों को 28 दिन की पेड लीव देने का आदेश दिया है.

इस आदेश के तहत, किसी दुकान या कंपनी में 10 से ज्यादा लोग काम करते हैं, उन्हें कोविड के बचाव के तरीके मेन गेट पर डिसप्ले करने होंगे. साथ ही कोरोना से पीड़ित सभी लोगों को 28 दिन की पेड लीव देनी होगी. जो भी दुकानें या फैक्ट्रियां सरकारी आदेश से बंद हुई हैं, उनके कर्मचारियों को छुट्टी के साथ वेतन-भत्ते भी देने होंगे.

राज्य में कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिये योगी सरकार सख्त पाबंदिया लगा रही है. वहीं, सार्वजनिक जगहों पर मास्क पहनना अनिवार्य है. अगर मास्क नहीं तो आप अपना मुंह रुमाल के द्वारा ढक कर रखें. वहीं, ऐसा न करने पर भारी भरकम जुर्माना लगाया जा सकता है.

नई गाइडलाइन के मुताबिक, बिना मास्क के पाये जाने पर एक हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा. वहीं, दूसरी बार बिना मास्क के पाये जाने पर ये जुर्माना 10 गुना किया जाएगा. इसके अलावा सार्वजनिक जगहों पर थूकने पर 500 रुपये का जुर्माना लगाये जाने का प्रावधान किया गया है.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: राशिद खान ने किया दावा- ये खिलाड़ी भविष्य में भारत के लिए बनेगा प्रोपर ऑलराउंडर
Next: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने जलवायु शिखर सम्मेलन का शुभारम्भ, कही ये अहम बातें

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 4 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 4 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 4 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.