Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • भारत में कोविड की दूसरी लहर मचा रहा कहर, चीन ने कहा- हम हरसंभव मदद के लिए तैयार
  • देश
  • स्वास्थ्य

भारत में कोविड की दूसरी लहर मचा रहा कहर, चीन ने कहा- हम हरसंभव मदद के लिए तैयार

Sarvoday Times 6 years ago (Last updated: 6 years ago) 1 minute read 0 comments
811121-xi-in-wuhan1

बीजिंग: कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रकोप से निपटने के लिए चीन ने भारत की मदद करने की पेशकश की है. भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में चीन विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनबिन ने कहा कि महामारी पूरी मानवता के लिए शत्रु है. इससे निपटने के लिए अंतरराष्ट्रीय एकजुटता और पारस्परिक सहायता की आवश्यकता है.

उन्होंने कहा, ‘चीन ने भारत में हाल ही में बिगड़े हालात और महामारी-रोधी चिकित्सा आपूर्ति की अस्थायी कमी का संज्ञान लिया है. महामारी को काबू करने के लिए चीन भारत को हरसंभव सहायता प्रदान करने को तैयार है.’

भारत में कोरोना के सारे रिकॉर्ड ध्वस्त
भारत में कोरोना के सारे रिकॉर्ड ध्वस्त हो गए हैं. यहां अब तीन लाख से ज्यादा केस हर दिन दर्ज किए जा रहे हैं. ये आंकड़ा दुनिया में सबसे ज्यादा है. अमेरिका में सबसे ज्यादा कोरोना केस 8 जनवरी को 3.07 लाख आए थे. लेकिन भारत में सवा तीन लाख से ज्यादा नए केस आ रहे हैं. इसी के साथ कुल मामले 1.62 करोड़ हो गए हैं. 15 अप्रैल से भारत में लगातार 2 लाख से अधिक नए मामले सामने आ रहे हैं.

भारत में बुधवार को 2,95,041 नए मामले सामने आए, 20 अप्रैल को 2,59,170 मामले, 19 अप्रैल को 2,73,510, 18 अप्रैल को 2,61,500, 17 अप्रैल को 2,34,692, 16 अप्रैल को 2,17,353 और 15 अप्रैल को 2,00,393 मामले सामने आए. गुरुवार को लगातार तीसरे दिन देश में एक ही दिन में 2,000 से अधिक मौतें दर्ज की हैं. बुधवार को 2,023 मौतें हुईं थी. वहीं देश में एक्टिव मामलों की संख्या 24 लाख से ज्यादा हो गई है.

Post navigation

Previous: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने जलवायु शिखर सम्मेलन का शुभारम्भ, कही ये अहम बातें
Next: त्रिपुरा में कोविड सेंटर से 31 कोरोना संक्रमित मरीज हुए फरार

Related Stories

aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 1 month ago 0
jk-police-vacancy-225
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

खाकी पहनने का सपना हुआ पूरा, काबिलियत से मिली नौकरी

Sarvoday Times 1 month ago 0
CM-Yogi-21
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे, अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री योगी का जताया आभार

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.