Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • बिहार की राजधानी पटना में अनियंत्रित होकर गंगा नदी में गिरी जीप, दस लापता
  • देश
  • बिहार

बिहार की राजधानी पटना में अनियंत्रित होकर गंगा नदी में गिरी जीप, दस लापता

Sarvoday Times 6 years ago (Last updated: 6 years ago) 1 minute read 0 comments
download (10)

पटना: जहाँ देश में एक तरफ कोरोना महामारी ने कोहराम मचा रखा है, वहीं दूसरी तरफ हादसों- दुर्घटनाओं में भी लोग असमय मारे जा रहे हैं। इस वक़्त की एक बड़ी खबर बिहार की राजधानी पटना से सामने आ रही है, जहां पर दानापुर स्थित पीपापुल पर एक जीप गंगा नदी में गिर गई है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, जीप में कम से कम 15 यात्री मौजूद थे, जिसमें से 5 को बचा लिया गया है, जबकि 10 लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं।

लापता लोगों के लिए प्रशासन खोज अभियान चला रहा है। सूचना मिलने के बाद घटना स्थल पर प्रशासन की टीम पहुंच गई है और राहत व बयाव कार्य शुरू कर दिया है। साथ ही स्थानीय लोगों की भीड़ भी काफी जमा है। बताया जा रहा है कि पीपापुल का निर्माण ही ठेकेदारों ने गलत ढंग से किया है। चढ़ाई की वजह से यहां गाड़ियां हमेशा फिसल जाती है। जीप में सवार सभी अकिलपुर के निवासी हैं।

लापता बताए जा रहे लोगों में रमाकांत सिंह, पत्नी गीता देवी, अरविंद सिंह, उमाकांत सिंह की पत्नी, अनुरागों देवी पोता-पोती 14, सरोज देवी सहित अन्य लोग शामिल हैं। जीप निकालने के लिए स्थानीय गोताखोर मौके पर पहुंच चुके हैं। बताया जा रहा है कि जिस जीप पर लोग सवार थे, वह भी जर्जर थी।

Post navigation

Previous: बिहार के नालंदा मेडिकल कॉलेज एवं अस्‍पताल ने रेमडेसिविर इंजेक्शन के इस्‍तेमाल पर लगाया प्रतिबंध
Next: मुख्यमंत्री ने अपर मुख्य सचिव गृह श्री अवनीश कुमार अवस्थी के पिता के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया

Related Stories

aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 1 month ago 0
jk-police-vacancy-225
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

खाकी पहनने का सपना हुआ पूरा, काबिलियत से मिली नौकरी

Sarvoday Times 1 month ago 0
CM-Yogi-21
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे, अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री योगी का जताया आभार

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.