Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • राज्य सरकार प्रधानमंत्री के प्रेरणादायी नेतृत्व में कोविड महामारी से निपटने के लिए सभी आवश्यक कदम उठा रही है: मुख्यमंत्री
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • स्वास्थ्य

राज्य सरकार प्रधानमंत्री के प्रेरणादायी नेतृत्व में कोविड महामारी से निपटने के लिए सभी आवश्यक कदम उठा रही है: मुख्यमंत्री

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने कहा कि राज्य सरकार प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के प्रेरणादायी नेतृत्व में कोविड महामारी से निपटने के लिए सभी आवश्यक कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण से ग्रस्त मरीजों को इलाज मुहैया कराने के दृष्टिगत राज्य सरकार प्रदेश के विभिन्न जनपदों में कोविड अस्पतालों की स्थापना कर रही है। इस कार्य में केन्द्र सरकार का भरपूर सहयोग मिल रहा है।

DIPR UTTARAKHAND | Press Release


मुख्यमंत्री जी ने यह विचार आज यहां हिन्दुस्तान एयरोनाॅटिक्स लिमिटेड और उत्तर प्रदेश सरकार के संयुक्त प्रयास से स्थापित कोविड हाॅस्पिटल के लोकार्पण के अवसर पर व्यक्त किये। अस्पताल का लोकार्पण मुख्यमंत्री जी तथा केन्द्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह जी द्वारा सम्मिलित रूप से किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि 255 बेड वाले इस अस्पताल के माध्यम से  मरीजों को समुचित इलाज मिलेगा। इससे पूर्व, अवध शिल्प ग्राम में 500 बेड का कोविड अस्पताल डी0आर0डी0ओ0 की मदद से स्थापित किया जा चुका है। इसी प्रकार कल वाराणसी में 750 बेड का एल-3 कोविड हाॅस्पिटल प्रारम्भ किया गया है।

राज्य सरकार के लिए हर व्यक्ति का जीवन अमूल्य है: CM योगी


मुख्यमंत्री जी ने कहा कि पी0एम0 केयर फण्ड के माध्यम से प्रदेश के सभी जनपदों में आॅक्सीजन प्लाण्ट स्थापित किये जा रहे हैं, ताकि कोविड मरीजों के लिए आॅक्सीजन की कमी न होने पाए। यह आॅक्सीजन प्लाण्ट पूरी तत्परता से लगाये जा रहे हैं। प्रदेश के सभी 75 जनपदों में पी0एम0 केयर फण्ड तथा सी0एम0 केयर फण्ड का उपयोग करते हुए कोविड से लड़ने हेतु विभिन्न सुविधाओं का विकास किया जा रहा है। साथ ही, प्रदेश के गन्ना, स्वास्थ्य तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग भी सक्रियता से अपना योगदान दे रहे हैं। इसके अलावा सी0एस0आर0 का भी उपयोग कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए विभिन्न सुविधाओं के सृजन हेतु किया जा रहा है। डी0आर0डी0ओ0 भी कोरोना संक्रमण से निपटने में अपना पूरा सहयोग दे रहा है। प्रदेश के विभिन्न जनपदों में आॅक्सीजन के 300 प्लाण्ट्स स्थापित किये जा रहे हैं। इसमें केन्द्र सरकार का भरपूर सहयोग मिल रहा है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय द्वारा इस संकट की घड़ी में प्रदेश में वायु सेना के विमानों के माध्यम से आॅक्सीजन टैंकर के परिवहन में बड़ी मदद मिल रही है। इसी प्रकार रेल मंत्रालय द्वारा आॅक्सीजन एक्सप्रेस के माध्यम से उत्तर प्रदेश में आॅक्सीजन की आपूर्ति करने से प्रदेश को कोरोना से जंग में काफी सहायता मिल रही है। उन्होंने इसके लिए केन्द्र सरकार का आभार व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि पिछले 10 दिनों में प्रदेश में कोरोना के मामलों में लगभग 95,000 केसेज की कमी आयी है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के लिए हर व्यक्ति का जीवन अमूल्य है। इसलिए लोगों के जीवन को बचाने के लिए सभी प्रयास किये जा रहे हैं। साथ ही, लोगों की जीविका को भी बचाने का प्रयास राज्य सरकार द्वारा किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में प्रदेश में कोविड नियन्त्रण का कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है। उन्होंने एच0ए0एल0 के सहयेाग से स्थापित किये गये कोविड अस्पताल के लिए केन्द्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह जी का आभार व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री जी ने लोगों से अपील की कि वे कोरोना से बचाव के लिए कोरोना प्रोटोकाॅल का सख्ती से पालन करें। मास्क लगाएं, अनावश्यक बाहर न निकलें और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करंे। इस महामारी को हल्के में कदापि न लें। कोविड नियंत्रण के लिए केन्द्र तथा राज्य सरकार द्वारा जारी की गयी गाइडलाइन्स का हर हाल में पालन करें। उन्होंने कहा कि इस महामारी का सबसे महत्वपूर्ण उपचार इससे बचाव है। यदि लोग बाहर नहीं निकलेंगे तो कोरोना संक्रमण की चेन को ब्रेक करने में मदद मिलेगी।
इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए केन्द्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह जी ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने पूरे राज्य में कोविड से निपटने में जो तत्परता दिखायी है, उसकी जितनी भी सराहना की जाए कम है। उन्होंने कहा कि कोविड संक्रमण से निपटने में सभी सकारात्मक सुझावों का स्वागत है। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण की रोकथाम के सम्बन्ध में राज्य सरकार के प्रयासों की तारीफ डब्ल्यू0एच0ओ0 ने भी की है। साथ ही, आशा व्यक्त की कि एच0ए0एल0 के सहयोग से स्थापित किये गये इस हाॅस्पिटल में कोरोना से पीड़ित मरीजों का प्रभावी उपचार सम्भव हो सकेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने वर्तमान कोरोना क्राइसिस को चैलेन्ज के रूप में स्वीकार किया है। केन्द्र सरकार ने दूसरे देशों के साथ अच्छी डिप्लोमैटिक रिलेशनशिप कायम की है, जिसके चलते आज विश्व के कई देश भारत की मदद को तत्पर हैं।
उल्लेखनीय है कि स्थानीय कानपुर रोड स्थित हज हाउस में एच0ए0एल0 द्वारा स्थापित किये गये यू0पी0 कोविड अस्पताल में मौजूद सभी 255 बेड पूर्णतः आॅक्सीजन सुविधा से युक्त हैं। इसमें एल-2 (आॅक्सीजन सपोर्ट के साथ) 130 बेड, एल-2 (एच0एफ0एन0सी0 सपोर्ट के साथ) 100 बेड तथा एल-3 (वेंटीलेटर सपोर्ट के साथ) 25 बेड उपलब्ध हैं। इसमें आॅक्सीजन सप्लाई के लिए सिलेण्डर तथा आॅक्सीजन प्लाण्ट की स्थापना की गयी है। साथ ही, इसमें क्रिटिकल केयर, क्वारंटीन एरिया, कनेक्टिविटी, आई0टी0 सेटअप, पावर बैकअप, सी0सी0टी0वी0 सेटअप, वातावरण नियन्त्रण के साथ-साथ हाॅस्पिटल के लिए आवश्यक उपकरणों तथा अन्य सुविधाओं की भी व्यवस्था की गयी है।

Post navigation

Previous: योगी आदित्यनाथ पहुंचे राम की नगरी, जल्द खत्म होगी ऑक्सीजन की किल्ल्त, मुख्यमंत्री ने दी पूरी जानकारी
Next: मुख्यमंत्री जी के निर्देशानुसार प्रदेश में बड़ी संख्या में टेस्टिंग कार्य करते हुए, टेस्टिंग क्षमता निरन्तर बढ़ायी जा रही

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.