Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • प्रभारी अधिकारी कोविड-19 लखनऊ डॉ रोशन जैकब द्वारा एकीकृत कोविड कण्ट्रोल एण्ड कमाण्ड सेंटर द्वारा किये जा रहे इमरजेंसी कॉलिंग एवं एडमिशन कार्यो की समीक्षा
  • देश
  • मेन स्लाइड
  • स्वास्थ्य

प्रभारी अधिकारी कोविड-19 लखनऊ डॉ रोशन जैकब द्वारा एकीकृत कोविड कण्ट्रोल एण्ड कमाण्ड सेंटर द्वारा किये जा रहे इमरजेंसी कॉलिंग एवं एडमिशन कार्यो की समीक्षा

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
प्रभारी अधिकारी कोविड-19 लखनऊ डॉ रोशन जैकब द्वारा एकीकृत कोविड कण्ट्रोल एण्ड कमाण्ड सेंटर द्वारा किये जा रहे इमरजेंसी कॉलिंग एवं एडमिशन कार्यो की समीक्षा

प्रभारी अधिकारी कोविड-19 लखनऊ डॉ0 रोशन जैकब द्वारा एकीकृत कोविड कण्ट्रोल एण्ड कमाण्ड सेंटर द्वारा किये जा रहे इमरजेंसी कॉलिंग एवं एडमिशन कार्यों की समीक्षा की गयी। उनके द्वारा एकीकृत कोविड कण्ट्रोल एण्ड कमाण्ड सेंटर के द्वारा किए जा रहे कार्यों में और सुधार करने के निर्देश दिए गये।
प्रभारी अधिकारी कोविड-19 द्वारा निर्देश दिये गये कि कमाण्ड सेंटर द्वारा प्रत्येक मरीज के बेड एलोकेशन के लिए भेजे गए रिक्वेस्ट पर अस्पताल अप्रूवल लेटर जारी करने में विलम्ब न किया जाय। जिससे बेड उपलब्ध होने का लाभ समय से मरीज को मिल पाता है। वर्तमान में पब्लिक व्यू पोर्टल ीजजचरूध्ध्कहतउीनचण्हवअण्पदध्म्छध्ब्वअपक19इमकजतंबा पर लखनऊ जनपद के प्रत्येक मेडिकल कालेज एवं चिकित्सालयों अद्यावधिक इमक चवेपेेपवद उपलब्ध है। ऐसे में तीनों शिफ्ट के मेडिकल प्रभारियों द्वारा अपने सत्र के शुरूआत में ही बेड्स की उपलब्धता की स्थिति पोर्टल पर देखते हुए आवश्यकतानुसार सम्बन्धित अस्पताल से वार्ता करके एल-3, एल-2 एवं एल-1 के रिक्त बेड्स की स्टेट्स तय की जाय। तदोपरान्त उपलब्ध बेड्स को बिना किसी अस्पताल को रिक्वेस्ट भेजे, मरीजों के बीच सीधे ंससवज कर दिया जाना चाहिए।
प्रभारी अधिकारी कोविड-19 द्वारा निर्देश दिये गये कि सभी शिफ्ट ड्यूटीज समय से संचालित हो, ताकि ऐसी स्थिति न उत्पन्न हो कि शिफ्ट के बीच के अन्तराल में डाक्टर्स कमाण्ड सेंण्टर में अनुपस्थित हों। हर शिफ्ट के डाक्टर्स निर्धारित समय पर कमाण्ड सेंटर में उपस्थित हो। यह भी सुनिश्चित किया जाये कि शिफ्ट बदलने के समय पर प्रत्येक शिफ्ट प्रभारी आने वाली टीम के लिए एक हैण्डओवर नोट दी जायें, जिससे कि उस समय तक की पेशेंट कॉलिंग एवं एडमीशन की असली स्टेट्स उन्हें पता रहे और व्यवस्थित तथा निर्बाध रूप से एडमीशन का कार्य सम्पन्न किया जा सके।
प्रभारी अधिकारी कोविड-19 द्वारा निर्देश दिये गये कि किसी भी मरीज द्वारा कॉल सेण्टर से एडमीशन के लिए सम्पर्क करने पर उनका एक युनिक आई0डी0 रामा इन्फोटेक प्रा०लि0 द्वारा जनरेट कराया जाये जिसके बारे में जानकारी एक एसएमएस के माध्यम से मरीज को दी जाये, ताकि उन्हें अपने रिक्वेस्ट पर अग्रेतर क्या कार्यवाही हुई, उसकी जानकारी प्राप्त हो सकें। एडमिशन हो जाने पर मरीज, एम्बुलेंस कण्ट्रोल एवं सम्बन्धित अस्पताल को पुनः एसएमएस के माध्यम से सूचना दी जाय, ताकि भर्ती प्रकिया में किसी भी प्रकार से अनावश्यक विलम्ब न हो।
प्रभारी अधिकारी कोविड-19 द्वारा एकीकृत कोविड कण्ट्रोल एण्ड कमाण्ड सेंटर द्वारा किये जा रहे इमरजेंसी कॉलिंग एवं एडमिशन कार्यो को और बेहतर करने के लिए मुख्य विकास अधिकारी, लखनऊ/नोडल अधिकारी, कोविड कमाण्ड सेंटर, लखनऊ को पत्र प्रेषित किया गया है।

Post navigation

Previous: जलशक्ति मंत्री ने मानसून से पूर्व बाढ़ सुरक्षा हेतु नालों व ड्रेनज की सफाई 15 जून से पहले पूरा किये जाने के दिये निर्देश
Next: सीएम योगी आदित्यनाथ ने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के कुलपति से की फोन पर बात, कोरोना संक्रमित मरीजों का हालचाल जाना

Related Stories

IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
aaajad-1200x900
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’… दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश पर तीखा हमला

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (2)33
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

यूपी को फिर बांटने की कोशिश कर रहे समाजवादी: नितिन नवीन

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.