Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • सीएम योगी आदित्यनाथ ने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के कुलपति से की फोन पर बात, कोरोना संक्रमित मरीजों का हालचाल जाना
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राज्य
  • साहित्य

सीएम योगी आदित्यनाथ ने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के कुलपति से की फोन पर बात, कोरोना संक्रमित मरीजों का हालचाल जाना

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 0 comments
download (6)

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के कुलपति से फोन पर वार्ता कर विश्वविद्यालय के मेडिकल काॅलेज में भर्ती मरीजों तथा वहां कार्यरत चिकित्सकों एवं अन्य कार्मिकों का हालचाल जाना।
ज्ञातव्य है कि इस आशय के समाचार प्रकाशित/प्रसारित हुए थे कि संस्थान के कतिपय चिकित्सक एवं कर्मचारी कोरोना से संक्रमित हो गये हैं, जिसका संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री जी ने वार्ता की।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि विश्वविद्यालय के परिसर में बड़ी संख्या में लोग रहते हैं। इन्हें कोविड संक्रमण से सुरक्षित रखने के लिए सभी उपाय किये जाना आवश्यक है। कोरोना संक्रमण से बचाव में टीकाकरण की महत्वपूर्ण भूमिका है। वर्तमान में 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग का टीकाकरण भी प्रारम्भ हो गया है। उन्होंने कुलपति से लक्षित आयु वर्ग के लिए तत्परतापूर्वक टीकाकरण कराये जाने की अपेक्षा करते हुए कहा कि इस कार्य में प्रदेश सरकार एवं जिला प्रशासन द्वारा पूर्ण सहयोग प्रदान किया जाएगा।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: प्रभारी अधिकारी कोविड-19 लखनऊ डॉ रोशन जैकब द्वारा एकीकृत कोविड कण्ट्रोल एण्ड कमाण्ड सेंटर द्वारा किये जा रहे इमरजेंसी कॉलिंग एवं एडमिशन कार्यो की समीक्षा
Next: मुख्यमंत्री ने पूर्व मंत्री श्री यशपाल चौधरी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 2 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 2 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 2 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.