Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • आगामी त्योहार को देखते हुए बैंक में छुट्टी हुई घोषित जाने कब कब रहेंगे बंद ?
  • देश
  • बिजनेस

आगामी त्योहार को देखते हुए बैंक में छुट्टी हुई घोषित जाने कब कब रहेंगे बंद ?

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (6)

देश में कोरोना महामारी का दौर चल रहा है. कई राज्यों में अभी भी लॉकडाउन लागू है. लॉकडाउन के दौरान कई पाबंदियां भी लागू की गई हैं. इसी बीच ईद का त्योहार भी आ गया है.

आगामी त्योहार को देखते हुए बैंक में छुट्टी घोषित की गई है. ईद के दिन अलग -अलग राज्यों में अलग- अलग दिन छुट्टियां घोषित की गई हैं. भारतीय रिजर्व बैंक के मुताबिक, ईद की छुट्टी 13 मई को घोषित की गई है. हालांकि, कुछ जगहों पर छुट्टी 14 मई को रहने वाली है. आरबीआई ने नोगोसिएबल एक्ट के तहत ये छुट्टियां घोषित की हैं.

13 मई (शुक्रवार) को जम्मू, कोच्चि, मुंबई, नागपुर, श्रीनगर, बेलापुर और तिरुवनंतपुरम में ईद के चलते बैंक बंद रहेंगे. वहीं, 14 मई को अगरतला, अहमदाबाद, आइजोल, बेंगलुरु, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, चेन्नई, देहरादून, गंगटोक, गुवाहाटी, हैदराबाद, इंफाल, जयपुर

कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, नई दिल्ली, पणजी, पटना, रायपुर, रांची, शिलांग और शिमला में बैंक बंद रहेंगे. इस दिन ईद के साथ परशुराम जयंती, अक्षय तृतीया का त्योहार भी मनाया जाएगा. ऐसे में देश के कई राज्यों में इस दिन बैंकों में छुट्टी घोषित की गई है.

इस साल 26 मई को बुद्ध पूर्णिमा का त्योहार मनाया जाएगा. ऐसे में कई बैंकों में कामकाज स्थगित रहेगा. 16 मई और 23 मई को रविवार और 22 मई को महीने का चौथा शनिवार होगा, जिसकी वजह से हर जगह बैंक बंद रहेंगे. इसके अलावा, 30 मई को रविवार होने की वजह से भी बैंक बंद रहेंगे. बता दें कि बैंक की छुट्टियां पहले से तय रहती हैं.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: बिहार के मुजफ्फरपुर में ब्लैक फंगस का पहला मामला आया सामने
Next: देश में 2 से 18 साल के बच्चों को जाने कब से मिलेगा कोरोना का टीका ?

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 4 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 4 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 4 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.