Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • महिला टीम इंडिया ने आखिरी टी20 जीतकर वेस्टइंडीज से सीरीज 5-0 से जीत ली.
  • खेल

महिला टीम इंडिया ने आखिरी टी20 जीतकर वेस्टइंडीज से सीरीज 5-0 से जीत ली.

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
images (20)

भारतीय महिला क्रिकेट टीम (Woment Team India) ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए वेस्टइंडीज को आखिरी टी20 मैच में हरा दिया. दोनों टीमों के बीच हुए पांचवें और आखिरी टी20 मैच की सीरीज के आखिरी मैच में भारतीय स्पिरनर्स ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन किया और वेस्टइंडीज पर 61 रन से जीत दर्ज करते हुए सीरीज क्लीन स्वीप कर ली.

एक बार फिर छाईं भारतीय स्पिनर्स
मेहमान टीम ने मेजबानों को 135 रन का लक्ष्य दिय़ा जिसके जवाब में वेस्टइंडीज की बल्लेबाजी बुरी तरह बिखर गई और 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर केवल 73 रन ही बना सकी. वुमन टीम इंडिया के लिए ऑफ स्पिनर अनूजा पाटिल (Anuja Patil) ने बेहतरीन गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए अपने तीन ओवरों में केवल तीन रन देकर दो विकेट लिए.  इसके अलावा राधा और पूनम यादव ने भी अपने स्पिन का जादू बिखेरते एक-एक विकेट लिया.

जेमिमाह-वेदा की शतकीय साझेदारी
इससे पहले टीम इंडिया ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया लेकिन टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही.  दोनों सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा (9) और स्मृति मंधाना (7) जल्दी आउट होकर पवेलियन वापस लौट गई. इसके बाद जेमिमाह रोड्रिग्स और वेदा कृष्णमूर्ति ने पारी को संभाला और तीसरे विकेट के लिए 117 रन की साझेदारी की. जेमिमाह ने 50 रन बनाए और अपना विकेट तोहफे में दे दिया. वहीं कृष्णमूर्ति ने नाबाद 57 रन की पारी खेली.

बिखर गई विंडीज टीम
भारत की तरह वेस्टइंडीज की पारी की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही और उसने नताशा मैक्लीन (9) और चाडियन नेशन (0) केव विकेट सस्ते में गवां दिए. दोनों को अनूजा पाटिल ने आउट किया. इसके बाद चिनेली हेनरी ने क्शोना के साथ मिलकर 15 रन की साझेदारी कर मेजबानों की उम्मीद जगाई ही थी कि वे हेनरी 10वें ओवर में 28 के स्कोर पर आउट हो गई. इसके बाद हेली मैथ्यूज को पूजा वस्त्रकर ने पवेलियन लौटा दिया. क्शोना (22) के आउट होने के बाद वेस्टइंडीज के विकेट गिरते रहे और 20 ओवर तक टीम 7 विकेट खोकर केवल 73 रन ही बना सकी.

वनडे सीरीज भी जीती है 2-1 से भारत ने
इससे पहले टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को तीन वनडे मैचों की सीरीज में 2-1 से हराया था. वेदा कृष्णमूर्ति को उनकी 40 गेंदों में बनी 57 रन की तूफानी पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब दिया गया. अब महिला टीम इंडिया को अगले साल फरवरी में ऑस्ट्रेलिया में टी20 विश्व कप खेलना है.

Post navigation

Previous: 16 साल के नसीम शाह ने अब तक केवल 7 फर्स्ट क्लास मैच खेले
Next: विराट कोहली कहना, कोलकाता में होने वाला दिन-रात मैच एक बहुत बड़ा अवसर है.

Related Stories

WhatsApp Image 2026-09-30 at 6.12.07 PM
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल

डॉ. संजय कपूर फिर बने यूपी टी-20 लीग के चेयरमैन

Sarvoday Times 1 month ago 0
download (15)
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • देश
  • मुख्य समाचार

आयुक्त, आगरा मंडल द्वारा उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (कम्पनी) के पक्ष में महत्वपूर्ण आदेश पारित

Sarvoday Times 5 months ago 0
WhatsApp Image 2026-06-04 at 10.01.49 PM
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मुख्य समाचार

भारत-अफगानिस्तान वनडे: इकाना स्टेडियम में तैयारियां तेज, 15 जून तक लखनऊ पहुंचेंगी दोनों टीमें

Sarvoday Times 5 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.