Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • कोरोना संक्रमण पर काबू पाने को लेकर योगी आदित्यनाथ आज इन तीन जिलों का करेंगे दौरा
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • स्वास्थ्य

कोरोना संक्रमण पर काबू पाने को लेकर योगी आदित्यनाथ आज इन तीन जिलों का करेंगे दौरा

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
8b83ef57b41f0de698762d2888c78a68_original

यूपी में कोरोना संक्रमण पर काबू पाने के लिए सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने खुद मोर्चा संभाल लिया है. कोविड के चलते व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए योगी आज तीन जिलों का दौरा करेंगे.

सीएम योगी आज अलीगढ़, आगरा और मथुरा का जायजा लेंगे. बता दें कि योगी इससे पहले बरेली, गोरखपुर, मुरदाबाद, अयोध्या और वाराणसी का दौरा कर चुके हैं.

योगी सुबह 9 बजे अपने सरकारी आवास से अलीगढ़ के लिए निकलेंगे. अलीगढ़ के बाद वो मथुरा जाएंगे. इसके बाद वो आगरा जाएंगे. मथुरा में कोविड की समीक्षा बैठक के साथ ही वो गांव में होम आइसोलेशन में रह रहे लोगों के साथ बातचीत करेंगे और फिर अलीगढ़ के लिए रवाना होंगे. इसके बाद सीएम लखनऊ लौटेंगे.

उधर, प्रदेश में बुधवार को कोरोना के 18,125 नए मामले सामने आए हैं. इसके अलावा 329 मरीजों की मौत भी हो गई. चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 संक्रमित 329 और लोगों की मौत हो गई. इसके साथ ही राज्य में इस वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 16372 हो गई है.

उन्होंने आगे बताया कि नए मामले सामने आने के बाद प्रदेश में अब तक 15 लाख 63 हजार 238 मरीज संक्रमित हो चुके हैं. इनमें से 13 लाख 40 हजार 251 मरीज ठीक भी हो गए हैं.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: देश में 2 से 18 साल के बच्चों को जाने कब से मिलेगा कोरोना का टीका ?
Next: कही आप भी तो नहीं सावले रंग से है परेशान तो इस तरह अपनी स्किन में लाए निखार

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 3 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 3 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 3 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.