Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • लखनऊ के डा0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी (सिविल) चिकित्सालय में शुरू हुई पोस्ट कोविड चिकित्सा
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • स्वास्थ्य

लखनऊ के डा0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी (सिविल) चिकित्सालय में शुरू हुई पोस्ट कोविड चिकित्सा

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (12)

लखनऊ के डा0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी (सिविल) चिकित्सालय, में पोस्ट कोविड चिकित्सा प्रारम्भ कर दी गई है। यह जानकारी देते हुए सिविल अस्पताल के निदेशक एवं प्रमुख अधीक्षक डा0 सुभाष चन्द्र सुन्द्रियाल  ने बताया है कि कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत कुछ मरीजों में कोरोना टेस्ट आरटीपीसीआर नेगेटिव होने के बाद भी कुछ समस्याएं आती रहती हैं, जिसके लिए उन्हें उचित चिकित्सा की आवश्यकता होती है। इन मरीजों की चिकित्सा और उचित देखभाल के लिए सिविल अस्पताल में पोस्ट कोविड वार्ड स्थापित कर दिया गया है। डाॅ0 सुन्द्रियाल ने जानकारी दी है कि पोस्ट कोविड वार्ड की व्यवस्था और देखरेख के लिए चिकित्सालय के कार्डियोलाॅजिस्ट डाॅ0 बाबू राम जायसवाल को नोडल अधिकारी बनाया गया है।
कोविड वार्ड के नोडल अधिकारी कार्डियोलाजिस्ट डाॅ0 बाबू राम जायसवाल ने जानकारी दी है कि कोरोना से ठीक हो चुके मरीज कई अन्य बीमारियों की समस्या को अनुभव कर रहे हैं, जो कि पोस्ट कोविड समस्याएं हैं। ऐसे में उन्हें समस्याओं का चिकित्सीय समाधान मिल सके इसके लिए सिविल अस्पताल के द्वितीय तल पर स्थित आईसीयू में 14 बेड का पोस्ट कोविड वार्ड स्थापित हो गया है। इसमें आईसीयू की भांति 24 घंटे सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। उन्होंने बताया कि समस्या के समाधान के लिए उनसे मो0नं0 9412667503 पर सम्पर्क किया जा सकेगा।
ज्ञात हो कि सिविल अस्पताल में टेलीमेडिसिन सुविधा भी प्रारम्भ हो चुकी है। प्रत्येक कार्य दिवस में प्रातः 9ः00 बजे से अपराह्न 3ः00 बजे तक फोन करके रोगी द्वारा चिकित्सीय परामर्श प्राप्त किया जा सकता है, इसके लिए विभागवार निम्नानुसार फोन नं0 उपलब्ध कराए गये हैं।
1. 7307579964……………मेडिसिन एवं मानसिक रोग हेतु
2. 7307585529……………सर्जरी एवं अस्थि रोग
3. 7307578336……………चर्मरोग एवं नाक,कान,गला
4. 7307576508……………बाल रोग, सेस्ट रोग मरीज
5. 7307578297……………स्त्री रोग एवं दन्त रोग
6. 0522 4027513………..कोविड उपरान्त समस्या हेतु

गौरतलब है कि प्रदेश में कोविड-19 की महामारी के कारण चिकित्सालय में ओपीडी का संचालन बंद है। किन्तु एण्टीरैबिज़, फीवर क्लीनिक/ फाॅलो-अप ओपीडी  सुचारु रुप से चल रही है। ओपीडी में प्रतिदिन आने वाले मरीजों की समस्या को ध्यान में रखते हुए चिकित्सालय द्वारा टेलीमेडिसिन की सेवायें प्रदान की जा रही हैं।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: प्रभारी अधिकारी ने किया वैक्सिनेशन सेंटर और टेस्टिंग सेंटर का निरीक्षण
Next: मरीजों के साथ तीमारदारों की भी सुविधा का रखा जाएगा ख्याल : केशव प्रसाद मौर्य

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 3 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 3 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 3 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.