Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • अक्षय तृतीया में करे धन की देवी मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना जाने कब है ?
  • देश
  • धर्म

अक्षय तृतीया में करे धन की देवी मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना जाने कब है ?

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
lakshmi_2018041709395552

अक्षय तृतीया यानी कि आखातीज 14 मई, दिन शुक्रवार को पड़ रही है. अक्षय तृतीया के दिन धन की देवी मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना की जाती है और स्वर्ण की खरीदारी करने की भी परंपरा है.

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, ऐसा करने से घर में धन, वैभव और समृद्धि बढ़ती है और जातक के जीवन में किसी चीज की कमी नहीं रहती है. अक्षय तृतीया में इस बार लक्ष्मी योग भी बन रहा है जोकि काफी शुभ माना जाता है.

इस योग में कोई भी नया काम करने, जमीन, जायदाद से जुड़े कामों और सोने की खरीद से शुभ फल की प्राप्ति होती है. अक्षय तृतीया इस बार लॉकडाउन में पड़ रही है

ऐसे में घर में रहते हुए ही ये त्योहार मनाएं. पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, अक्षय तृतीया के दिन ही मां लक्ष्मी का जन्म हुआ था. अक्षय तृतीया के दिन मां लक्ष्मी की पूजा के बाद अक्षय तृतीया की पौराणिक कथा पढ़ने से शुभ फल मिलता है. आज हम लेकर आए हैं अक्षय तृतीया की कथा…

अक्षय तृतीया की पौराणिक कथा:

पौराणिक कथा के अनुसार, शाकल नगर में धर्मदास नामक वैश्य रहता था.धर्मदास, स्वभाव से बहुत ही आध्यात्मिक था, जो देवताओं व ब्राह्मणों का पूजन किया करता था.एक दिन धर्मदास ने अक्षय तृतीया के बारे में सुना कि ‘वैशाख शुक्ल की तृतीया तिथि को देवताओं का पूजन व ब्राह्मणों को दिया हुआ दान अक्षय हो जाता है.’

अक्षय तृतीया पर धन योग, मां लक्ष्मी का बरसेगा आशीर्वाद
यह सुनकर वैश्य ने अक्षय तृतीया के दिन गंगा स्नान कर, अपने पितरों का तर्पण किया.स्नान के बाद घर जाकर देवी-देवताओं का विधि-विधान से पूजन कर, ब्राह्मणों को अन्न, सत्तू, दही, चना, गेहूं, गुड़, ईख, खांड आदि का श्रद्धा-भाव से दान किया.

धर्मदास की पत्नी, उसे बार- बार मना करती लेकिन धर्मदास अक्षय तृतीया को दान जरूर करता था.कुछ समय बाद धर्मदास की मृत्यु हो गई.कुछ समय पश्चात उसका पुनर्जन्म द्वारका की कुशावती नगर के राजा के रूप में हुआ. पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, अपने पूर्व जन्म में किए गए दान के प्रभाव से ही धर्मदास को राजयोग मिला.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: 13 मई 2021 का जाने पंचांग कैसी रहेगी ग्रहों की चाल
Next: इन 4 मंत्रों का जाप करने से मिलेगी मन को शांती

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 3 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 4 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 4 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.