Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • इन 4 मंत्रों का जाप करने से मिलेगी मन को शांती
  • देश
  • धर्म
  • मेन स्लाइड

इन 4 मंत्रों का जाप करने से मिलेगी मन को शांती

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (18)

देशभर में कोरोना के कहर से लोग परेशान हैं. जहां कई लाख लोग इसकी चपेट में हैं वहीं कुछ लोग इसके चलते स्ट्रेस में भी नजर आ रही हैं. इसकी वजह से अधिकतर लोग एंग्जाइटी और घबराहट जैसी समस्या का भी सामना कर रहे हैं. कई राज्यों में लॉकडाउन लगाया गया है.

इसके अलावा लोगों से ट्रिपल लेयर का मास्क पहनने, हाथों को बार-बार सैनिटाइज करने और सोशल डिस्टेंसिंग को अपनाने के लिए कहा जा रहा है. पिछले साल लगातार घरों में रहने की वजह से अधिकतर लोगों को एंग्जाइटी और डिप्रेशन का सामना करना पड़ा थी. ऐसी स्थिति दोबारा न पैदा हो, इसके लिए मन को शांत रखना बहुत ही जरूरी है.

आपको बता दें कि मन को शांत रखन के लिए मेडिटेशन के साथ साथ कुछ खास मंत्रों का जाप किया जा सकता है. इन मंत्रों में इतनी शक्ति होती है कि यह न सिर्फ आपके मन को शांत रख सकते हैं बल्कि स्ट्रेस, एंग्जाइटी और डिप्रेशन जैसी समस्याओं को भी दूर कर सकते हैं. वहीं ज्योतिष शास्त्र की मानें तो इन मंत्रों का जाप करने से कई और फायदे हो सकते हैं. आइए जानते हैं कौन से हैं वो मंत्र.

कुछ ऐसे मंत्र होते हैं जो आपके मन को शांति प्रदान करने के साथ-साथ आपको स्वस्थ भी रखते हैं. साथ ही आपका मनोबल भी बढ़ाते हैं. उन्हीं में से एक है शिव मंत्र ”ऊँ नमः शिवाय”.

यह मंत्र भगवान शिव का बहुत ही सरल व प्रभावी मंत्र है. इसे रुद्राक्ष की माला से जपने से भगवान शिव बहुत अधिक प्रसन्न होते हैं. रुद्राक्ष की माला लेकर 108 बार इस मंत्र का जाप करें.

आप सुबह या शाम कभी भी इस मंत्र का जाप कर सकते हैं. भगवान शिव का ध्यान करने से आपको न सिर्फ शांति मिलती है बल्कि सारे कष्ट भी दूर हो जाते हैं. मन को शांत करने के लिए आप भगवान शिव का नाम लें उनके मंत्र का जाप करें. तनाव से निपटने के लिए यह एक कारगर तरीका माना जाता है.

चारों वेदों में गायत्री मंत्र का उल्लेख किया गया है. मेडिटेशन करने वाले ज्यादातर इस मंत्र का जाप करते हैं. ‘ॐ भूर्भुवः स्वः तत्सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि धियो यो नः प्रचोदयात्- इस मंत्र के ऋषि विश्वामित्र हैं और देवता सविता हैं.

माना जाता है कि इस मंत्र में इतनी शक्ति है कि नियमित तीन बार इसका जाप करने वाले व्यक्ति के आसपास नकारात्मक शक्तियां और ऊपरी बाधाएं नहीं फटकती हैं. गायत्री मंत्र का जप सूर्योदय से दो घंटे पूर्व से लेकर सूर्यास्त से एक घंटे बाद तक किया जा सकता है. मौन मानसिक जाप कभी भी कर सकते हैं लेकिन रात्रि में इस मंत्र का जाप नहीं करना चाहिए.

मन को शांत करने और तनाव को दूर करने के लिए आप भगवान विष्णु के ”ऊँ नमो भगवते वासुदेवाय” मंत्र का जाप कर सकते हैं. यह द्वादश अक्षर मंत्र भगवान विष्णु का अमोघ मंत्र है. मान्यता है कि इस मंत्र के जाप से सभी पापों का नाश होता है

और मोक्ष की प्राप्ति होती है. कहते हैं कि इस मंत्र का जाप करने से पित्र दोष से भी राहत मिलती है. इस मंत्र का जाप सूर्यास्त से पहले करने पर लाभ मिलता है. धर्मशास्त्रों के अनुसार भगवान विष्णु जगत के पालनहार हैं. भगवान विष्णु का स्वरूप शांत और आंनदमयी है. इसलिए मन को शांत करने के लिए इस मंत्र का जाप जरूर करें.

मन की शांति के लिए रोजाना 108 बार ”ॐ एकदन्ताय विद्महे वक्रतुंडाय धीमहि तन्नो बुदि्ध प्रचोदयात” का जाप करें. भगवान गणेश के भक्त इस मंत्र का जाप हर बुधवार को कर सकते हैं

लेकिन मन की शांति के लिए आप इस मंत्र का जाप सुबह या शाम में किसी भी समय कर सकते हैं. मान्यता है कि 11 दिन तक शांत मन से इस मंत्र का जाप करने से भगवान गणेश सभी मनोकामना पूरी करते हैं. वहीं तनाव से छुटकारा पाने के लिए भी इस मंत्र का जाप किया जा सकता है

Post navigation

Previous: अक्षय तृतीया में करे धन की देवी मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना जाने कब है ?
Next: अभिनेता अनुपम खेर ने कोविड के संकट को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कसा तंज कहा। …

Related Stories

IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 2 months ago 0
aaajad-1200x900
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’… दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश पर तीखा हमला

Sarvoday Times 2 months ago 0
images (2)33
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

यूपी को फिर बांटने की कोशिश कर रहे समाजवादी: नितिन नवीन

Sarvoday Times 2 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.