Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • अभिनेता अनुपम खेर ने कोविड के संकट को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कसा तंज कहा। …
  • देश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुख्य समाचार

अभिनेता अनुपम खेर ने कोविड के संकट को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कसा तंज कहा। …

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 0 comments
download (20)

अभिनेता अनुपम खेर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा करते रहे हैं और बीजेपी के नेतृत्व वाली सरकार के एक स्ट्रॉन्ग डिफेंडर के रूप में जाने जाते हैं. लेकिन मौजूदा कोविड संकट को लेकर उन्होंने सरकार आलोचना की है.

उन्होंने कहा कि सरकार कोविड के संकट में फिसल गई और सरकार को ज़िम्मेदार ठहराना आवश्यक है. अनुपम खेर ने कहा कि सरकार कहीं न कहीं नाकाम हुई है और उन्हें इस वक्त यह समझना चाहिए कि इमेज बनाने से ज्यादा लोगों की जान जरूरी है.

अनुपम खेर ने एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में यह बात कही है. खेर से जब सरकार के छवि बनाने के प्रयास और अस्पतालों में जरूरी दवाओं की कमी और नदियों में बहते शवों को लेकर पूछा गया तो उन्होंने कहा मुझे लगता है कि ज्यादातर मामलों में आलोचना वैलिड है और सरकार के लिए यह महत्वपूर्ण है कि वह इस अवसर पर ऐसा काम करे जिसके लिए उसे देश के लोगों ने चुना है.

मुझे लगता है कि केवल एक संवेदनहीन व्यक्ति ही ऐसी स्थिति से प्रभावित नहीं होगा.. नदियों में बहते हुए शव, लेकिन दूसरे राजनीतिक दल द्वारा अपने फायदे के लिए इसका इस्तेमाल करना भी सही नहीं है.

खेर ने कहा कि हमें नागरिक के रूप में गुस्सा करना चाहिए और जो कुछ हुआ है उसके लिए सरकार को जिम्मेदार ठहराना महत्वपूर्ण है

अनुपम खेर का सरकार पर ऐसा कमेंट करना बहुत से लोगों के लिए अप्रत्याशित है. उनकी पत्नी अभिनेता किरण खेर भाजपा से सांसद हैं. लगभग दो हफ्ते पहले खेर ने कोविड कंट्रोल पर सरकार की आलोचना के जवाब के लिए एक ट्वीट पर कमेंट किया था आएगा तो मोदी ही इसके बाद उनको सोशल मीडिया पर ट्रोल भी किया गया था.

अनुपम खेर उन हस्तियों में शामिल हैं जो कोरोना के इस संकट के समय में लोगों राहत पहुंचाने का प्रयास कर रहे है. वह हील इंडिया पहल के जरिए लोगों को वेंटिलेटर और ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स के लिए मदद कर रहे हैं. गौरतलब है कि भारत में पिछले करीब तीन हफ्ते से रोजाना तीन लाख से ज्यादा कोरोना संक्रमण के नए मामले आ रहे हैं.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: इन 4 मंत्रों का जाप करने से मिलेगी मन को शांती
Next: मुख्यमंत्री ने पत्रकार श्री अखिलेश कृष्ण मोहन के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया

Related Stories

Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 2 days ago 0
aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 3 days ago 0
jk-police-vacancy-225
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

खाकी पहनने का सपना हुआ पूरा, काबिलियत से मिली नौकरी

Sarvoday Times 3 days ago 0
| ReviewNews by AF themes.