Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • मुख्यमंत्री ने दै0 अमर उजाला, मेरठ के स्थानीय संपादक श्री राजेंद्र सिंह की माता के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया
  • उत्तर प्रदेश
  • देश

मुख्यमंत्री ने दै0 अमर उजाला, मेरठ के स्थानीय संपादक श्री राजेंद्र सिंह की माता के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 0 comments
19_09_2020-yogi_41_20770207

मेरठ के स्थानीय संपादक राजेन्द्र सिंह की माता संध्या देवी (78) का बुधवार सुबह करीब पांच बजे निधन हो गया। वह पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ थीं। उनका अंतिम संस्कार दोपहर में बिजनौर गंगा बैराज घाट पर किया गया।
बिजनौर के नगीना क्षेत्र के ग्राम नियामतपुर में संध्या देवी छोटे बेटे धर्मेन्द्र सिंह के साथ रह रही थीं। मुखाग्नि छोटे बेटे धर्मेन्द्र सिंह ने दी। संध्या देवी के तीन पुत्र, सबसे बड़े नरेन्द्र पाल सिंह, राजेन्द्र सिंह और सबसे छोटे धर्मेन्द्र सिंह हैं। करीब दस साल पहले संध्या देवी के पति बनारसी सिंह का निधन हो गया था।

उनके निधन पर तमाम राजनीतिक, सामाजिक लोगों ने दुख प्रकट किया है। पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने गांव पहुंचकर शोक प्रकट किया। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित और उत्तर प्रदेश विधानसभा के नेता विरोधी दल राम गोविन्द चौधरी, परिवहन मंत्री अशोक कटारिया, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने भी गहरा शोक व्यक्त किया है। भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल, प्रदेश महामंत्री और एमएलसी अश्वनी त्यागी, मेरठ के सांसद राजेंद्र अग्रवाल, विधायक संगीत सोम, रालोद के प्रदेश संगठन महामंत्री डॉ. राजकुमार सांगवान, एडवोकेट संदीप पहल आदि ने भी दुख प्रकट किया है। वहीं नगीना में प्रदीप जैन, शेख मुनीर आलम, परवेज आदिल माही, यासीन सोनी, मनीष राणा, चिंतन राजपूत, कामिल सिद्दीकी, अनवर महमूद, डॉक्टर एम एच रियाजी, बिजनौर की निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष साकेंद्र चौधरी, भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री अनूप वाल्मीकि, जिला उपाध्यक्ष प्रमोद चौहान, नगर अध्यक्ष नीरज विश्नोई, सिद्धार्थ चौधरी उर्फ सनी, सुनील कुमार, भाजपा नेता सीपी सिंह सहित कई लोगों ने दुख प्रकट किया

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री ने पत्रकार श्री अखिलेश कृष्ण मोहन के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया
Next: मुख्यमंत्री ने ईद-उल-फ़ित्र के अवसर पर ,परशुराम जयन्ती पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं

Related Stories

images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 2 days ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 2 days ago 0
IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 2 days ago 0
| ReviewNews by AF themes.