Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • मुख्यमंत्री ने ईद-उल-फ़ित्र के अवसर पर ,परशुराम जयन्ती पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मेन स्लाइड

मुख्यमंत्री ने ईद-उल-फ़ित्र के अवसर पर ,परशुराम जयन्ती पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
5c2947941dae7333d47e44a57bb0be0d

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने ईद-उल-फ़ित्र के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि ईद-उल-फ़ित्र का त्यौहार खुशी और मेल-मिलाप का सन्देश लेकर आता है। खुशियों का यह त्यौहार सामाजिक एकता को मजबूत करने के साथ ही आपसी भाईचारे की भावना को बढ़ाता है। यह पर्व अमन-चैन और सौहार्द का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि ईद के पर्व पर सभी को सद्भाव तथा सामाजिक सौहार्द को और सुदृढ़ करने का संकल्प लेना चाहिए।
मुख्यमंत्री जी ने लोगों से आंशिक कोरोना कफ्र्यू तथा सोशल डिस्टेंसिंग का पूर्ण पालन करते हुए घर पर ही नमाज़ पढ़ने और ईद मनाने की अपील की है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने परशुराम जयन्ती पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
आज यहां जारी एक बधाई संदेश में मुख्यमंत्री जी ने कहा है कि समाज में धर्म एवं न्याय की स्थापना में महर्षि परशुराम का अतुलनीय योगदान है। धर्म और न्याय के मार्ग का अनुसरण करके ही लोक कल्याण एवं लोक मंगल का संकल्प पूरा हो सकता है।
मुख्यमंत्री जी ने लोगों से आंशिक कोरोना कफ्र्यू का पूर्ण पालन करते हुए परशुराम जयन्ती का कार्यक्रम घर पर ही मनाने की अपील की है।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री ने दै0 अमर उजाला, मेरठ के स्थानीय संपादक श्री राजेंद्र सिंह की माता के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया
Next: मुख्यमंत्री ने जनपद हरदोई, बहराइच, देवरिया, एटा, कासगंज, शाहजहांपुर व सिद्धार्थनगर में तेज आंधी और अतिवृष्टि के कारण हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त किया

Related Stories

48c3cef4cad701b5738e3456d604589c1746969225800487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

सत्य और असत्य के बीच सोशल मीडिया ने खड़ा कर दिया अर्धसत्य का संकट: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 21 hours ago 0
images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 3 days ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 3 days ago 0
| ReviewNews by AF themes.