Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • मुख्यमंत्री ने ग्राम पथौली का भ्रमण कर स्वच्छता एवं सैनिटाइजेशन कार्याें की जानकारी प्राप्त की, होम आइसोलेशन में रह रहे कोरोना मरीजों से संवाद किया
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मेन स्लाइड
  • स्वास्थ्य

मुख्यमंत्री ने ग्राम पथौली का भ्रमण कर स्वच्छता एवं सैनिटाइजेशन कार्याें की जानकारी प्राप्त की, होम आइसोलेशन में रह रहे कोरोना मरीजों से संवाद किया

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (5)

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज जनपद आगरा में आहूत एक उच्चस्तरीय बैठक में आगरा मण्डल के कोविड प्रबन्धन कार्याें की समीक्षा की। बैठक में जनपद आगरा के प्रशासन तथा स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। इस बैठक में आगरा मण्डल के अन्य जनपदों के अधिकारीगण वर्चुअल माध्यम से सम्मिलित हुए।
मुख्यमंत्री जी ने इण्टीग्रेटेड कमाण्ड एण्ड कन्ट्रोल सेन्टर का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देशित किया कि होम आइसोलेशन में रह रहे मरीजों से नियमित संवाद स्थापित करते हुए उनके स्वास्थ्य लाभ की जानकारी प्राप्त की जाए और उन्हेें आवश्यकतानुसार मेडिकल परामर्श भी दिया जाए। साथ ही, आॅक्सीजन लेवल तथा मेडिकल किट उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में भी पूछा जाए।
समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री जी ने निर्देशित किया कि गांव में संचालित विशेष जांच अभियान में निगरानी समितियों को और सक्रिय किया जाए। निगरानी समितियों द्वारा लक्षण की दृष्टि से संदिग्ध लोगों की सूची उपलब्ध कराने के 24 घण्टे के अन्दर आर0आर0टी0 द्वारा सम्बन्धित गांव में पहुंचकर ऐसे व्यक्तियों का एंटीजन टेस्ट किया जाए। उन्होंने निर्देशित किया कि बेड की संख्या में वृद्धि के लिए प्रभावी कार्यवाही जारी रखी जाए। कोविड वैक्सीनेशन का कार्य पूरी सक्रियता से किया जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि उपलब्ध कराए गये समस्त वेंटीलेटर और आॅक्सीजन कन्सन्टेªेटर कार्यशील रहें। उन्होंने मण्डल के सभी जनपदों में टेस्टिंग कार्य को पूरी क्षमता से संचालित करने के निर्देश भी दिए।
मुख्यमंत्री जी ने मेडिकल काॅलेज, जिला अस्पताल तथा सी0एच0सी0 में कोविड कार्य में लगे कार्मिकों की संख्या बढ़ाये जाने के साथ उनको प्रशिक्षित करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किडनी रोग से ग्रसित कोविड मरीजों के लिए डाॅयलिसिस की व्यवस्था की जाए।
मुख्यमंत्री जी ने जनपद के ग्राम पथौली का भ्रमण कर वहां कराए गये स्वच्छता एवं सैनिटाइजेशन कार्याें के सम्बन्ध में ग्रामीणों से जानकारी प्राप्त की। उन्होंने ग्राम में होम आइसोलेशन में रह रहे कोरोना मरीजों से संवाद स्थापित करते हुए उनका हाल चाल पूछा तथा मेडिकल किट की प्राप्ति के सम्बन्ध में फीडबैक लिया।
जनपद आगरा के भ्रमण के दौरान मीडिया प्रतिनिधियों से वार्ता करते हुए मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में देश कोरोना महामारी के विरुद्ध संघर्षरत है। देश की सबसे बड़ी आबादी के राज्य उत्तर प्रदेश में भी प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में कोरोना पर नियंत्रण के प्रयास जारी है। प्रदेश सरकार, जनप्रतिनिधिगण, प्रशासनिक टीम, हेल्थ वर्कर्स, कोरोना वॉरियर्स तथा विभिन्न वर्गों ने सामूहिक रूप से टीम भावना से कार्य किया है। इसके परिणाम स्वरूप विगत 12 दिन में राज्य में एक्टिव मामलों की संख्या में 01 लाख 06 हजार से अधिक की कमी आयी है। 30, अप्रैल 2021 को प्रदेश में 3 लाख 10 हजार एक्टिव केस थे। आज सुबह के आंकड़ों के अनुसार राज्य में 2 लाख 04 हजार एक्टिव मामले बचे हैं। इसमें निरंतर गिरावट आ रही है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि आगरा मंडल में भी विगत 01 सप्ताह में एक्टिव मामलों की संख्या में 1,750 की कमी आई है। यह दर्शाता है कि एक्टिव मामलों में  निरन्तर कमी आ रही है। पॉजिटिविटी रेट गिर रहा है तथा रिकवरी रेट बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री जी के ट्रेस, टेस्ट एंड ट्रीट के मंत्र को गंभीरता से लागू किया गया है। साथ ही, इसके साथ अर्ली एंड एग्रेसिव कैंपेन को जोड़कर कार्य किया जा रहा है। इसी तर्ज पर अब तक 04 करोड़ 39 लाख से अधिक टेस्ट किए गए हैं, जो देश में सर्वाधिक हैं।
प्रदेश में इस बार कोरोना के संक्रमण की तीव्रता अधिक है। इस कारण ऑक्सीजन की बड़ी मात्रा में डिमांड हुई। कई स्थानों पर ऑक्सीजन की क्राइसिस देखने को मिली। पूर्व में, ऑक्सीजन की खपत 300 मीट्रिक टन के आसपास होती थी। इसकी व्यवस्था भी मेडिकल कॉलेजों व अस्पतालों द्वारा अपने स्तर पर की जाती थी। इसमें केंद्र अथवा राज्य सरकार को हस्तक्षेप की आवश्यकता नहीं होती थी। इस बार ऑक्सीजन की अचानक भारी मांग हुई।
मुख्यमंत्री जी ने ऑक्सीजन की भारी मांग की आपूर्ति को ऑक्सीजन एक्सप्रेस और एयर फोर्स के विमानों का संचालन करा कर सुनिश्चित करने के लिए केंद्र सरकार के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा वर्तमान में प्रदेश में 1030 मीट्रिक टन की ऑक्सीजन की आपूर्ति हो रही है। इस आपूर्ति में ऑक्सीजन एक्सप्रेस एवं एयर फोर्स के विमानों द्वारा भी प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही प्रदेश में 377 ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना प्रारंभ की गई है, जिससे भविष्य में किसी भी चुनौती का सामना किया जा सके। इसके तहत 161 ऑक्सीजन प्लांट पी0एम0 केयर्स फण्ड से प्रदेश के विभिन्न जनपदों में स्थापित होने जा रहे हैं। शेष ऑक्सीजन संयंत्र राज्य सरकार के संसाधनों से लगाए जा रहे हैं। साथ ही, प्रदेश में 20,000 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर भारत सरकार के सहयोग से वितरित किए गए हैं।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रदेश में बेड की संख्या भी बढ़ाई जा रही है। पहले चरण में लेवल वन के बेड की आवश्यकता अधिक थी। उस समय प्रदेश में 01 लाख 16 हजार लेवल वन के बेड थे। कुल लगभग 23000 लेवल टू के और लेवल थ्री के बेड थे। इस बार लेवल वन के बेड की इतनी आवश्यकता नहीं पड़ी। इस चरण में लेवल टू और लेवल थ्री के बेड व्यापक पैमाने पर बढ़ाए गए। आज यह संख्या बढ़कर 80,000 हो गई है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि राज्य में वैक्सीनेशन की कार्यवाही युद्ध स्तर पर हुई है। इसके अंतर्गत 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के 01 करोड़ 43 लाख लोगों का वैक्सीनेशन किया जा चुका है। 18 से 44 आयु वर्ग के 02 लाख 65 हजार 700 से अधिक व्यक्तियों को वैक्सीन दी गई है। राज्य में अनवरत वैक्सीन की आपूर्ति बनाए रखने के लिए कार्यवाही गतिशील है। 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग को भारत सरकार निःशुल्क वैक्सीन दे रही है। प्रदेश सरकार अपने संसाधनों से 18 से 44 वर्ष के लोगों का निःशुल्क वैक्सीनेशन करा रही है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में प्रदेश के 18 जनपदों में 18 से 44 आयु वर्ग के कोरोना वैक्सीनेशन की कार्यवाही चल रही है। इसमें आगरा मंडल के तीन जनपद आगरा मथुरा और फिरोजाबाद शामिल है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि राज्य में 97 हजार से अधिक राजस्व गांव में एक व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान 05 मई, 2021 से चलाया जा रहा है। इसके अंतर्गत निगरानी समिति द्वारा स्क्रीनिंग की जा रही है । साथ ही, लक्षण युक्त एवं संदिग्ध संक्रमित व्यक्तियों को मेडिकल किट उपलब्ध करा रही है। आर0आर0टी0 द्वारा लक्षण युक्त व संदिग्ध संक्रमित शत प्रतिशत व्यक्तियों का एंटीजन टेस्ट किया जा रहा है। कोरोना की चेन ब्रेक करने में इस अभियान की बड़ी भूमिका है। इसके लिए इस अभियान की सराहना डब्ल्यूएचओ द्वारा भी की गई है।  
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि आगरा मंडल में प्रशासन ने जनप्रतिनिधियों के सहयोग से जो कार्य किए हैं उसके परिणाम स्वरूप मंडल में एक्टिव मामलों में गिरावट आई है। मंडल में वर्तमान में 3,800 से अधिक ऑक्सीजन युक्त बेड है । पिछले 01 सप्ताह में यहां पर 799 बेड की वृद्धि की गई है। इस कमिश्नरी में 340 वेंटीलेटर उपलब्ध हैं। साथ ही 162 एंबुलेंस भी कार्यशील है। इसके अलावा 216 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर भी उपलब्ध कराए गए हैं। आगरा मंडल में बंद ऑक्सीजन प्लांटों को क्रियाशील किए जाने के साथ ही, ऑक्सीजन एक्सप्रेस एवं एयरपोर्ट के विमानों के सहयोग से ऑक्सीजन की आपूर्ति अनवरत बनाई जा रही है। मंडल में वर्तमान में 3,300 निगरानी समितियां कार्य कर रही हैं तथा 270 आर आर टी कार्यशील है। आगरा मण्डल में 45 वर्ष से अधिक आयु के 05 लाख 71 हजार लोगों का वैक्सीनेशन किया गया है। 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के आगरा में 10 हजार से अधिक, मथुरा में 06 हजार तथा फिरोजाबाद में 5,700 व्यक्तियों का वैक्सीनेशन कोविड कवच के रूप में सुरक्षा प्रदान करने के लिए किया गया है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि कोरोना के विरुद्ध लड़ाई एक टीम वर्क है। इसमें सभी लोगों को मिलकर कार्य करना होगा। इसमें नकारात्मकता के लिए स्थान नहीं होना चाहिए। इसके लिए लक्षण युक्त व्यक्तियों का साहस बढ़ाने के साथ ही हेल्थ वर्कर्स, कोरोना वॉरियर्स के मनोबल को बनाए रखने की आवश्यकता है। इसलिए सभी लोगों को अच्छी सोच एवं टीम वर्क के साथ काम करना होगा।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि शीघ्र ही कोरोना पर नियंत्रण कर लिया जाएगा। इसलिए किसी स्तर पर भी लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि राज्य में विशेषज्ञों के आकलन को ध्यान में रखते हुए तैयारी की गई है। ब्लैक फंगस के उपचार के लिए एक विशेषज्ञ टीम गठित की गई है। जो वर्चुअल माध्यम से पूरे प्रदेश में कार्य को आगे बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि विशेषज्ञों ने आशंका व्यक्त की थी कि 5, मई 2021 तक प्रदेश में प्रतिदिन एक लाख कोरोना पॉजिटिव मामले आएंगे, किंतु टीम वर्क के परिणाम स्वरूप आज प्रदेश में मात्र 17,000 कोविड पॉजिटिव केस आए हैं।
मुख्यमंत्री जी ने बचाव को सर्वोत्तम उपचार बताते हुए अपील की कि हर व्यक्ति को कोरोना संक्रमण के प्रति जागरूक किया जाए, यह बताया जाए कि हाई रिस्क कैटेगरी के लोग घर से बाहर न निकलें। घर में भी मास्क लगाएं। शेष लोग अत्यंत आवश्यक कार्य से ही बाहर निकले। भीड़भाड़ वाले स्थानों पर ना जाएं। बाहर निकलने पर मास्क अवश्य लगाएं। दो गज की दूरी का पालन करें। किसी से सामान के आदान-प्रदान पर ग्लव्स का प्रयोग करें। इन उपायों का पालन हर नागरिक के अमूल्य जीवन रक्षा में बड़ी भूमिका निभा सकता है। इसे व्यापक पैमाने पर आगे बढ़ाने पर अवश्य सफलता प्राप्त होगी।

Post navigation

Previous: 24 घण्टों में 18 से 44 वर्ष के आयुवर्ग के 48,691 लोगों को वैक्सीन लगायी गयी
Next: मुख्यमंत्री ने किया जनपद मथुरा भ्रमण जिला चिकित्सालय तथा इण्टीग्रेटेड कमाण्ड एण्ड कन्ट्रोल सेण्टर का किया निरीक्षण

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.