Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • मुख्यमंत्री ने टाइम्स ग्रुप की चेयरपर्सन श्रीमती इंदु जैन के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया
  • उत्तर प्रदेश
  • देश

मुख्यमंत्री ने टाइम्स ग्रुप की चेयरपर्सन श्रीमती इंदु जैन के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (8)

क्रूर कोरोना वायरस संक्रमण अब नामी-गिरानी हस्तियों को भी न केवल अपनी चपेट में ले रहा है, बल्कि इससे कई कलाकारों, संगीतकारों और समाजसेवियों की जान तक जा चुकी है। ताजा मामले में कोरोना वायरस की चपेट में आईं टाइम्स ग्रुप की अध्यक्ष इंदु जैन का 84 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। बताया जा रहा है कि कोरोना वायरस संक्रमण से उत्पन्न जटिलताओं के कारण बृहस्पतिवार शाम को उनका निधन हो गया। इंदु जैन ने राजधानी दिल्ली में अंतिम सांस ली।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंदु जैन के निधन पर शोक जताया और कहा कि सामुदायिक सेवा के क्षेत्र में उनके द्वारा किए गए पहल, भारत की प्रगति को लेकर उनके जज्बे और संस्कृति के प्रति गहरी दिलचस्पी के लिए उन्हें याद किया जाएगा। 

This image has an empty alt attribute; its file name is neemd.jpg

उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘टाइम्स समूह की अध्यक्ष इंदु जैन के निधन से दुखी हूं। सामुदायिक सेवा के क्षेत्र में उनके द्वारा उठाए गए कदमों, भारत की प्रगति को लेकर उनके जज्बे और संस्कृति के प्रति गहरी दिलचस्पी के लिए उन्हें याद किया जाएगा।’ प्रधानमंत्री ने इंदु जैन के साथ अपने संवाद के अवसरों को याद किया और परिजन के प्रति संवेदना व्यक्त की।

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भी ट्वीट कर इंदु जैन के निधन पर शोक जताया है- ‘राष्ट्रहित व जन सेवा हेतु समर्पित टाइम्स ग्रुप की चेयरपर्सन श्रीमती इंदु जैन जी का निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति एवं शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

This image has an empty alt attribute; its file name is prateekdn.jpg

यहां पर बता दें कि इंदु जैन कल्याणकारी गतिविधियों के लिए स्थापित टाइम्स फाउंडेशन की संस्थापक भी थीं और उन्होंने नामी उद्योग लॉबी फिक्की की महिला विंग की भी स्थापना की। इंदु जैन को 2016 में देश के तीसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था।

यह भी जानें

  • देश में महिलाओं के बीच उद्यमिता और व्यावसायिकता के लिए 1983 में फिक्की महिला संगठन (FLO) की स्थापना की, वह संस्थापक अध्यक्ष थीं।
  • इंदु जैन भारतीय ज्ञानपीठ ट्रस्ट के अध्यक्ष बनीं। 

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: मास्क का प्रयोग करे, सैनेटाइजर व साबुन से हाथ धोते रहे तथा भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें : नवनीत सहगल
Next: प्रदेश में कोरोना संक्रमण की दर में लगातार आ रही कमी और निरन्तर बेहतर हो रही रिकवरी दर आशाजनक संकेत: मुख्यमंत्री

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 4 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 4 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 4 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.