Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • फिल्म ‘गुड न्यूजका ट्रेलर हुआ रिलीज
  • मनोरंजन

फिल्म ‘गुड न्यूजका ट्रेलर हुआ रिलीज

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
images (22)

हाल ही में अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) की आगामी फिल्म ‘गुड न्यूज (Good Newwz)’ का ट्रेलर रिलीज हुआ. इस ट्रेलर को दर्शकों से लेकर समीक्षकों तक को बेहतरीन रिस्पॉन्स मिला. वहीं अब बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान (Aamir Khan) ने खिलाड़ी अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की आगामी फिल्म ‘गुड न्यूज (Good Newwz)’ का ट्रेलर देखकर मजेदार रिएक्शन दिया है.

इस हिलेरियस ट्रेलर को देखने के बाद आमिर खान ने ट्विटर पर लिखा, ‘क्या शानदार फिल्म का ट्रेलर है. इसको देखने के बाद मैं अपनी हंसी नहीं रोक पाया. मुझे ये ट्रेलर बहुत पसंद आया है.’ इसके साथ उन्होंने फिल्म के ट्रेलर की लिंक को भी शेयर किया है.

आमिर से अपने ट्रेलर की तारीफ सुनकर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) भी खुद को रोक नहीं सके. उन्होंने आमिर को धन्यवाद लिखते हुए कहा, ‘शुक्रिया आमिर, मुझे खुशी है कि मैं तुम्हें हंसा सका.’

बता दें कि ‘गुड न्यूज’ (Good Newwz) 27 दिसंबर 2019 को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है. फिल्म में अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के अलावा अहम किरदार में दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh), करीना कपूर (Kareena Kapoor) और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) भी दिखाई देंगी. बॉक्स ऑफिस पर ‘गुड न्यूज’ (Good Newwz) की टक्कर सलमान खान की फिल्म ‘दबंग 3’ (Dabang 3) से होगी.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: सपना ओरेंज सूट में ‘सॉलिड बॉडी’ गाने पर डांस करती दिख रही
Next: ऐश्वर्या रॉय ने बीते साल की तरह अपने पिता का जन्मदिन स्माइल फाउंडेशन के बच्चों के साथ मनाया.

Related Stories

3 (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • मुख्य समाचार

इंटीमेट सीन सिर्फ काम का हिस्सा, निजी जिंदगी से नहीं जोड़ना चाहिए: सिंपल कौल।

Sarvoday Times 3 months ago 0
5 (4)
  • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • मुख्य समाचार

होंठों की देखभाल करते समय न करें ये 5 गलतियां, लग सकती है चोट।

Sarvoday Times 3 months ago 0
4 (3)
  • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • मुख्य समाचार

व्हाइट फोटोशूट में अमीई मिसोबाह का शानदार अंदाज़।

Sarvoday Times 3 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.