Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के अंदर ये चीजे लाती है नकारात्मक ऊर्जा। …
  • देश
  • धर्म
  • मेन स्लाइड

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के अंदर ये चीजे लाती है नकारात्मक ऊर्जा। …

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (18)

कई बार ऐसा होता है जब हम किसी काम में अपना शत-प्रतिशत देते हैं इसके बावजूद हमें अपनी मेहनत का पूरा फल नहीं मिलता. वहीं कई बार एक छोटी सी वस्तु से ही बाधाए आने लगती हैं और व्‍यक्ति को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है.

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के भीतर कुछ चीजें शुभता लाती हैं, तो कुछ चीजों के होने से घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और पारिवारिक कलह,कर्ज में वृद्धि, आर्थिक तंगी आदि का सामना करना पड़ता है. जीवन परेशानियों से घिर गया है और कोई रास्‍ता नहीं सूझ रहा तो आपको अपने घर में पड़ी चीजों पर नजर दौड़ाने की जरूरत है.

ध्यान रहे कि घर के भीतर पड़ी कुछ बेकार चीजें नकारात्मकता फैलाती हैं. अगर किसी काम में लगातार प्रयास के बाद भी आपको असफलता मिल रही है और आप निराशा से घिरे हुए हैं तो आपके घर में कोई वास्तु दोष भी हो सकता है. आइए जानें ऐसी ही कुछ चीजों के बारे में जिन्‍हें घर में नहीं रखना चाहिए.

अक्‍सर हम बीमार होने पर कई तरह की दवाइयां लेते हैं, मगर ठीक होने के बाद भी कई तरह की दवाइयां हमारे घरों में रखी रहती हैं. इनसे बचना चाहिए. मान्यता है कि बेकार पड़ी दवाइयां बीमारियों को बढ़ाती हैं. इसलिए उपयोग में न आने वाली बेकार दवाइयों को घर में न रखें.

वास्तु शास्त्र के अनुसार हमें अपने घरों में डूबते हुए जहाज आदि की तस्वीरें नहीं रखनी चाहिए. ये हताशा की प्रतीक मानी जाती हैं. इसलिए घर की सजावट में इस तरह की तस्‍वीरों को जगह न दें. इस तरह की फोटो, पेंटिंग्स मन में नकारात्मक विचार बढ़ा सकती हैं और हताशा पैदा कर सकती हैं.

वास्तु शास्त्र के अनुसार माना जाता है कि जिस घर में टूटी-फूटी मूर्तियां और सामान होते हैं वहां सुख और सुकून नहीं होती है. वास्तु शास्त्र के अलावा ज्योतिष शास्त्र में भी इसे एक अशुभ लक्षण माना जाता है. ऐसा करने से घर के सदस्यों का दुर्भाग्य शुरू हो जाता है.

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में साफ सफाई रखना बेहद जरूरी है. ऐसा माना जाता है कि अगर घर में गंदगी हो तो नकारात्मक ऊर्जा घर की तरफ आकर्षित होती है. जिस घर में गंदगी रहती है वहां मां लक्ष्मी की कृपा नहीं आती.

वास्तु शास्त्र के अनुसार शाम के समय घर में अंधेरा नहीं रखना चाहिए. माना जाता है कि घर के भीतर जितनी रोशनी होगी, उतनी ही सकारात्मकता आएगी. घर में प्रकाश की पूरी व्यवस्था करें. किसी भी हिस्से में अंधेरा नहीं रहना चाहिए.

Post navigation

Previous: आज का पंचांग : आज का शुभ और अशुभ मुहूर्त कैसी रहेगी ग्रहों की चाल…
Next: राष्ट्रीय डेंगू दिवस क्यों मनाया जाता है तो आइए जानते हैं इससे जुड़ी ये कुछ बातें। ….

Related Stories

IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
aaajad-1200x900
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’… दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश पर तीखा हमला

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (2)33
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

यूपी को फिर बांटने की कोशिश कर रहे समाजवादी: नितिन नवीन

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.