Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान की सेहत में आया सुधार
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मेन स्लाइड

उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान की सेहत में आया सुधार

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (6)

उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और रामपुर से सांसद आजम खान की सेहत से जुड़ी अच्छी खबर सामने आई है. मेदांता लखनऊ ने रविवार को आजम खान की हेल्थ बुलेटिन जारी की है. हेल्थ बुलेटिन में बताया गया है कि आजम खान की तबीयत में सुधार हो रहा है.

पहले की पहले की तुलना में आजम खान को कम ऑक्सीजन की जरूरत पड़ रही है. मेदांता ने कहा है कि फिलहाल आजम खान का इलाज आईसीयू में ही चल रहा है लेकिन आज यानी रविवार को उनकी तबीयत बेहतर और संतोषजनक है.

आपको बता दें कि 9 मई की रात 9 बजे के करीब आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम को कोरोना संक्रमण की वजह से मेदांता अस्पताल में एडमिट कराया गया था. 11 मई को आजम खान की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें आईसीयू में शिफ्ट किया गया था.

शुक्रवार को आजम खान की सेहत के बारे में मेदांता के हेल्थ बुलेटिन में बताया गया था कि सीवियर कोविड इन्फेक्शन के कारण उन्हें ICU में रखा गया है. शुक्रवार तक उन्हें 4-5 लीटर ऑक्सीजन सपोर्ट की जरूरत पड़ रही थी.

रविवार को बताया गया कि उन्हें पहले से कम ऑक्सीजन की जरूरत पड़ रही है. अब वह पहले से बहुत बेहतर हैं और उनका इलाज सीवियर इन्फेक्शन डिजीज प्रोटोकॉल के तहत क्रिटिकल केयर टीम के डॉक्टरों की कड़ी निगरानी में चल रहा है. वहीं मोहम्मद अब्दुल्ला खान की स्थिति स्थिर और संतोषजनक है, उन्हें भी डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है.

इस बीच, पूरे उत्तर प्रदेश में रविवार को पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के कुल 10 हजार 682 नए केस मिले हैं, जबकि 311 मरीजों की मौत हो गई है. बताया गया कि रविवार को कुल 24 हजार 837 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे हैं. उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कुल 2 लाख 67 हजार 420 लोगों की जांच हुई है.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: आज भारतीय शेयर बाजार खुला बढ़त के साथ निफ्टी ने 14,700 का स्तर किया पार। ..
Next: उत्तर प्रदेश में कोरोना के 24 घंटे में आये लगभग 10,600 नए मामले

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 4 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 4 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 4 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.