Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • उत्तर प्रदेश में कोरोना के 24 घंटे में आये लगभग 10,600 नए मामले
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • स्वास्थ्य

उत्तर प्रदेश में कोरोना के 24 घंटे में आये लगभग 10,600 नए मामले

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (8)

उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार धीमी हो गई है. पिछले 24 घंटे में कोरोना के 10,682 नए केस मिले हैं. पिछले 24 घंटे में 311 मरीजों की मौत हुई है. वहीं 24,837 मरीज़ स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए हैं.

उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटें में 2,67,420 मरीजों की जांच हुई. इधर, कोविड संक्रमण से मुक्त हो जाने के बाद भी कई मरीजों को उपचार प्रदान करने की आवश्यकता बनी रहती है. स्वास्थ्य विभाग तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा ऐसे रोगियों के निशुल्क उपचार के आदेश योगी सरकार ने जारी किए हैं.

उत्तर प्रदेश में तीसरे चरण की वैक्सीनेशन ड्राइव में नगर निगमों के साथ-साथ सभी कमिश्नरी मुख्यालयों में 18+ आयु वर्ग के लिए टीकाकरण प्रारंभ होगा. प्रदेश के 23 जनपदों में वैक्सीनेशन की कार्रवाई आगे बढ़ेगी.

प्रदेश में 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों का वैक्सीनेशन 01 मई से शुरू किया गया था. पहले चरण में 07 जनपद लिए गए थे, जहां एक्टिव केस ज्यादा थे. दूसरे चरण में प्रदेश के सभी नगर निगमों को जोड़ा गया है.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान की सेहत में आया सुधार
Next: फ्रोजन शोल्डर की समस्या में करे ये उपाय, तुरंत मिलेगा फायदा

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 3 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 3 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 3 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.