Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • मध्य प्रदेश : कोविड आईसीयू वार्ड में बारिश का पानी छत से टपकते हुए आया मरीजों पर देखे वीडियो
  • देश
  • मध्य प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मध्य प्रदेश : कोविड आईसीयू वार्ड में बारिश का पानी छत से टपकते हुए आया मरीजों पर देखे वीडियो

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
unnamed

राजगढ़ जिले से एक वीडियो सामने आया है जो स्वास्थ्य विभाग की पूरी पोल खोल रहा है. दरअसल, इस वायरल वीडियो में अस्पताल में बने कोविड आईसीयू वार्ड में बारिश का पानी छत से टपकते हुए दिखाई पड़ रहा है.

छत से पानी टपकने के कारण मरीजों को खास परेशानी हुई. बताया जा रहा है जितनी देर बारिश हुई उतनी देर छत से पानी मरीजों के ऊपर टपकता रहा. मरीज पानी से बचने के लिए इधर-उधर जाते दिखाई दिए.

जानकारी के मुताबिक, कोरोना मामलों को देखते हुए बीते साल खूजर वाले वार्ड की पुरानी बिल्डिंग को कोविड आईसीयू वार्ड में तब्दील किया गया था. कोरोना मरीजों को परेशानी ना हो और उनको सही इलाज मिले इसलिए लाखों रुपये खर्च कर पुराने भवन में इसे तैयार किया गया था.

वार्ड के तैयार होने के बाद मरीजों को भर्ती किया गया. ऐसे में बीते दिन शाम के वक्त बारिश हुई तो वार्ड की छत से पानी टपकने लगा. जानकारी के मुताबिक वार्ड के कई जगहों से पानी टपकने लगा जिस कारण वार्ड में मरीजों के बीच अफरा-तफरी मच गई.

यह राजगढ़ जिला चिकित्सालय का कोविड वार्ड है जिसे कुछ महीने पहले ही बनाया गया है, जो कि पहली ही बारिश में ये हाल है।

आदरणीय शिवराज जी मे इस घटिया कार्य को कड़ी निंदा करता हूं, जो इतना भ्रष्टाचार और घटिया कार्य किया।@ChouhanShivraj @digvijaya_28 pic.twitter.com/0ZaVB12umm

— Bapu Singh Tanwar (@BapuInc) May 17, 2021

वहीं, वार्ड में मौजूद एक शख्स ने छत से पानी के टपकने का वीडियो बनाकर ट्विटर पर शेयर किया. उसने कहा बारिश के चलते छत से पानी मरीजों पर टपक रहा है. वहीं, यहां ना कोई देखने वाला है और ना कोई सुनने वाला.

वहीं, कांग्रेस विधायक बापू सिंह तंवर ने वीडियो को ट्विटर पर शेयर करते हुए कहा कि ये वार्ड कोरोना मरीजों के लिए तैयार किया गया है और पहली बारिश में इसका हाल देखिए उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को कहा कि मैं इस तरह के काम की निंदा करता हूं

खबरों के मुताबिक जिला अस्पताल में बीते साल 80 लाख रुपये खर्च किया गया था. बताया जा रहा है कि इस वक्त वार्ड में 29 बेड लगे हुए हैं तो वहीं अन्य मरीज पलंगों पर हैं. कोरोना मरीजों के लिए जिला अस्पताल में ये सबसे महत्वपूर्ण वार्ड माना गया है लेकिन बारिश के चलते वार्ड की पोल खुल गई.

Post navigation

Previous: प्रधानमंत्री मोदी ने इन राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ कोरोना की स्थिति पर चर्चा के लिए बैठक की
Next: पदमश्री से सम्मानित डॉक्टर केके अग्रवाल की कोरोना के कारण हुई मौत

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.