Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • पदमश्री से सम्मानित डॉक्टर केके अग्रवाल की कोरोना के कारण हुई मौत
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

पदमश्री से सम्मानित डॉक्टर केके अग्रवाल की कोरोना के कारण हुई मौत

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (6)

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष और पदमश्री से सम्मानित डॉक्टर केके अग्रवाल की कोरोना वायरस के कारण मौत हो गई है. केके अग्रवाल के परिवार ने बताया कि उन्होंने कल रात साढ़े 11 बजे आखिरी सांस ली. केके अग्रवाल की उम्र 62 साल थी और वह करीब एक हफ्ते से वेंटीलेटर पर थे.

केके अग्रवाल के परिवार ने आज सुबह उनके ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से ट्वीट करके उनकी मौत की जानकारी दी है. कोरोना से संक्रमित होने के बाद केके अग्रवाल को राजधानी दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया था, जहां कई दिनों से उनका इलाज चल रहा था, लेकिन उनको बचाया नहीं जा सका.

pic.twitter.com/uy7JzOyGWK

— Dr KK Aggarwal’s HCFI (@DrKKAggarwal) May 17, 2021

डॉ केके अग्रवाल का एक यूट्यूब चैनल भी था, जिसपर वह वीडियो बनाकर कोरोना वायरस समेत कई अन्य बीमारियों के बारे में लोगों को जानकारी और सलाह भी देते थे. डॉ अग्रवाल करीब दो हफ्ते पहले कोरोना संक्रमित पाए गए थे. जिसके बाद उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था.

डॉ केके अग्रवाल कार्डियोलॉजिस्ट थे और हार्ट केयर फाउंडेशन ऑफ इंडिया के चीफ थे. अग्रवाल को साल 2010 में पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया था.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: मध्य प्रदेश : कोविड आईसीयू वार्ड में बारिश का पानी छत से टपकते हुए आया मरीजों पर देखे वीडियो
Next: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में चक्रवात तूफान ताऊते का दिखा असर

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 5 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 5 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 5 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.