Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हर कोविड अस्पताल में पोस्ट कोविड वार्ड तैयार करने के दिए आदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • स्वास्थ्य

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हर कोविड अस्पताल में पोस्ट कोविड वार्ड तैयार करने के दिए आदेश

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (2)

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोविड-19 संक्रमण से मुक्त होने के बावजूद कुछ लोगों को चिकित्सीय निगरानी की जरूरत के मद्देनजर हर कोविड अस्पताल में ‘पोस्ट कोविड वार्ड’ तैयार करने के आदेश दिए हैं.

राज्य सरकार के एक प्रवक्ता के मुताबिक, मुख्यमंत्री ने मंगलवार को कोविड-19 प्रबंधन के लिए ‘टीम-नाइन’ के साथ बैठक में कहा कोविड संक्रमण से मुक्त होकर स्वस्थ हो चुके कुछ लोगों को अभी भी चिकित्सकीय निगरानी की आवश्यकता पड़ रही है.

ऐसे में कोविड उपचार के साथ-साथ पोस्ट कोविड (कोविड से ठीक होने के बाद) मेडिकल समस्याओं के इलाज की व्यवस्था आवश्यक है. लिहाजा सभी समर्पित कोविड अस्पतालों में ‘पोस्ट कोविड वार्ड’ तैयार किए जाएं

उन्होंने कहा कि इस वार्ड में हर बेड पर ऑक्सीजन की व्यवस्था हो. इन मरीजों के चिकित्सकीय उपचार के साथ-साथ भोजन के लिए भी समुचित प्रबन्ध किए जाएं. योगी ने कहा कि निजी मेडिकल कॉलेजों में ऑक्सीजन संयंत्र स्थापित करने के संबंध में नीति जारी कर दी गई है.

उन्होंने कहा कि इच्छुक संस्थाओं को सरकार की ओर से सभी जरूरी प्रोत्साहन दिए जाएंगे और ‘पीएम केयर्स’, राज्य सरकार और सीएसआर के माध्यम से स्थापित हो रहे ऑक्सीजन संयंत्र की क्रियाशीलता यथाशीघ्र शुरू की जाए.

मुख्यमंत्री ने ताकीद की कि प्रदेश के सभी जनपदों में ब्लैक फंगस के उपचार की दवा पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रहनी चाहिए और इस सम्बन्ध में केंद्र सरकार को पत्र भेजकर आवंटन बढ़ाने का अनुरोध किया जाए.

योगी ने कहा विशेषज्ञों के आकलन के मद्देनजर प्रदेश को कोविड-19 की तीसरी लहर से संबंधित चुनौतियों के लिए तैयार रहना होगा. सभी मेडिकल कॉलेजों में 100 बेड का पीडियाट्रिक आईसीयू (पीकू) वार्ड तैयार किए जाएं.

महिलाओं और बच्चों की सुविधा के दृष्टिगत लखनऊ के लोकबंधु अस्पताल को ‘मदर एंड चाइल्ड कोविड केयर सेंट’ के रूप में तैयार कराया जाए उन्होंने कहा कि चिकित्सा शिक्षा विभाग को बीआरडी मेडिकल कॉलेज एवं केजीएमयू और स्वास्थ्य विभाग को इन्सेफ्लाइटिस (दिमागी बुखार) से प्रभावित जनपदों में पीकू की स्थापना का अनुभव है.

Post navigation

Previous: उत्तर प्रदेश में कोरोना के नए मामलों में आई गिरावट
Next: ब्लैक फंगस का खतरा दिनों दिन बढ़ा केजीएमयू में पिछले 18 घंटे में 4 मरीजों की हुई मौत

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.