Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • देश में आये कोरोना के 24 घंटों में 276,110 नए मामले
  • देश
  • मेन स्लाइड
  • स्वास्थ्य

देश में आये कोरोना के 24 घंटों में 276,110 नए मामले

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
Corona-Cases-Update-India

भारत में कोरोना संक्रमण के नए मामलों और मौत की संख्या में ठहराव आता हुआ नहीं दिख रहा है. लगातार तीसरे दिन नए मामलों की संख्या बढ़ी है. स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार

पिछले 24 घंटों में 276,110 नए कोरोना केस आए और 3874 संक्रमितों की जान चली गई है. वहीं 3,69,077 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं. यानी 96,841 एक्टिव केस कम हुए हैं. इससे पहले मंगलवार को 2.67 लाख, सोमवार को 2.63 लाख नए केस दर्ज किए गए थे.

19 मई तक देशभर में 18 करोड़ 70 लाख 9 हजार 792 कोरोना डोज दिए जा चुके हैं. बीते दिन 11 लाख 66 हजार 90 टीके लगाए गए. वहीं अबतक 32 करोड़ से ज्यादा कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं. बीते दिन करीब 20 लाख कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए, जिसका पॉजिटिविटी रेट 13 फीसदी से ज्यादा है.

कुल कोरोना केस- दो करोड़ 57 लाख 72 हजार 440
कुल डिस्चार्ज- दो करोड़ 23 लाख 55 हजार 440
कुल एक्टिव केस- 31 लाख 29 हजार 878
कुल मौत- 2 लाख 87 हजार 122

देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.11 फीसदी है जबकि रिकवरी रेट 86 फीसदी से ज्यादा है. एक्टिव केस घटकर 13 फीसदी हो गए. कोरोना एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का दूसरा स्थान है. कुल संक्रमितों की संख्या के मामले में भी भारत का दूसरा स्थान है. जबकि दुनिया में अमेरिका, ब्राजील के बाद सबसे ज्यादा मौत भारत में हुई है.

कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश , गुजरात, महाराष्ट्र और गोवा में बुधवार को कोविड के क्रमश: 34,281, 34,875, 23,160, 5,246, 34,031 और 1,209 नए मामले सामने आए. इसके साथ ही इन राज्यों में क्रमश: 468, 365, 106, 71, 594 और 31 और मरीजों ने महामारी से दम तोड़ दिया.

कर्नाटक के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राज्य में अब संक्रमितों की संख्या बढ़कर 23,06,655 हो गयी है जबकि अब तक 23,306 लोग इस वायरस से जान गंवा चुके हैं. बेंगलुरु शहरी क्षेत्र में 11,772 नए मामले सामने आए. राज्य में अब तक 17,24,438 मरीज ठीक हो चुके हैं. फिलहाल 5,58,890 एक्टिव मरीज हैं. कल राज्य में संक्रमण दर 26.46 फीसदी रही जबकि मृत्युदर 1.36 फीसदी रही.

महाराष्ट्र के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राज्य में 34,031 नए मरीज सामने आने से कुल मामले 54 लाख 67 हजार 537 हो गए और 594 मरीजों की जान जाने से मृतक संख्या 84,371 हो गयी. बुधवार को 51,457 मरीजों को छुट्टी दी गयी. अब तक राज्य में 49,78,937 मरीज संक्रमणमुक्त हो चुके हैं.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: 19 मई आज का पंचांग जाने शुभ और अशुभ मुहूर्त ?
Next: मुख्यमंत्री को लूलू ग्रुप के अध्यक्ष की ओर से कोविड केयर कार्यांे के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष हेतु 05 करोड़ रुपये का चेक सौंपा गया

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 2 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 2 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 2 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.