Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश अलर्ट किया जारी
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश अलर्ट किया जारी

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
76740794

ताउते चक्रवाती तूफान और पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते उत्‍तर प्रदेश में अगले 24 घंटे तक मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा. प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में बुधवार को दिनभर बारिश का सिलसिला रुक-रुक कर चलता रहा.

बारिश के अगले 24 घंटे तक जारी रहने की संभावना है. मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में पश्चिमी यूपी और ब्रज क्षेत्र के कई जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

बारिश के दौरान 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी भी चलने की आशंका जताई गई है. साथ ही बिजली गिरने के खतरे के प्रति भी लोगों को आगाह किया गया है.

मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, गुरुवार 20 मई को दोपहर तक जिन जिलों में भारी बारिश की आशंका है वे जिले हैं – आगरा, मथुरा, हाथरस, नोएडा, अलीगढ़, गाजियाबाद

बुलंदशहर, हापुड़, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद संभल, सीतापुर और हरदोई. इन जिलों के आसपास के जिलों में भी मौसम के बिगड़े मिजाज का असर देखने को मिल सकता है.

गुरुवार 20 मई की दोपहर से शुक्रवार 21 मई तक भी प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश की आशंका मौसम विभाग ने जताई है. जिन जिलों में तेज आंधी के साथ भारी बारिश की आशंका है

वे जिले हैं- पीलीभीत, बरेली, रामपुर, मुरादाबाद, अमरोहा, बिजनौर और सहारनपुर. इन जिलों में बारिश के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी भी चल सकती है.

अभी तक के अनुमान के मुताबिक अगले 24 घंटे तक भले ही मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा, लेकिन 22 मई से पूरे प्रदेश में मौसम के खुलने की संभावना है. कुछ जिलों में हल्की बदली हो सकती है

लेकिन बाकी जिलों में मौसम साफ हो जाएगा लगातार हो रही बारिश से प्रदेश के लगभग सभी जिलों में दिन के तापमान में 10 डिग्री सेल्सियस तक की कमी दर्ज की गई है. रात के तापमान में भी काफी गिरावट दर्ज की गई है.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: योगी सरकार गरीब परिवारों को देगी तीन महीने तक मुफ्त राशन
Next: कोरोना वायरस : अनाथ बच्चों के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लिया ये बड़ा फैसला

Related Stories

48c3cef4cad701b5738e3456d604589c1746969225800487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

सत्य और असत्य के बीच सोशल मीडिया ने खड़ा कर दिया अर्धसत्य का संकट: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 19 hours ago 0
images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 3 days ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 3 days ago 0
| ReviewNews by AF themes.